Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Dec-2025

गोवा-नाइट क्लब में आग 25 मौतें इनमें 20 कर्मचारी नाइट क्लब में आग 25 मौतें इनमें 20 कर्मचारी गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी हैं। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। CM प्रमोद सावंत ने कहा शुरुआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। कुछ लोग बाहर आ गए लेकिन कुछ नहीं आ सके जिससे उनकी जान चली गई। पूरी जांच की जा रही है और एक हफ्ते में रिपोर्ट मिल जाएगी। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। गंगोत्री हाईवे परियोजना के खिलाफ RSS उत्तराखंड में केन्द्र और राज्य सरकार की महत्त्वकांक्षी गंगोत्री हाईवे परियोजना यानी ऑल वेदर रोड के खिलाफ संघ यानी RSS खुलकर विरोध में आ गया है। RSS के सह-सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने परियोजना के तहत 7 हजार देवदार के पेड़ों को काटने का विरोध किया है। इसके बाद रविवार को उत्तरकाशी के हर्षिल में 100 से ज्यादा लोगों ने देवदार के पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा। इसको समर्थन देने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी पहुंचे। इसी दौरान वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोटियाल ने भी देवदार के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे लोकसभा में चर्चा आज संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की जानी है। इसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे इस चर्चा की शुरुआत करेंगे। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई समेत 8 सांसद बोलेंगे। इनके अलावा अन्य दलों के सांसद अपनी बात रखेंगे। 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं हैं। दिल्ली श्रीनगर हैदराबाद बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि कंपनी ने 2300 दैनिक उड़ानों में से 1650 संचालित करने का दावा किया है। शीतलहर का अलर्ट भोपाल में पारा 7°C उत्तर भारत में शीतलहर का असर जारी है। पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले 3 दिनों से शीतलहर चल रही है। यहां रविवार को पारा 7 डिग्री तक गिर गया। 17 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ग्वालियर चंबल उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है। स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी कैंसिल भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार सुबह थाईलैंड ने कंबोडिया के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। थाईलैंड का कहना है कि उसने सिर्फ उन सैन्य ठिकानों एयरस्ट्राइक की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ महीने पहले ही दोनों देशों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौता हुआ था। उस वक्त पांच दिन चली लड़ाई में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। भारतीय सामान 40 की जगह 24 दिन में रूस पहुंचेगा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई। यह कॉरिडोर सिर्फ 10370 किमी लंबा होगा जिससे भारतीय जहाज औसतन 24 दिन में रूस पहुंच सकेंगे। फिलहाल भारत से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग तक सामान भेजने के लिए जहाजों को लगभग 16060 किमी की लंबी यात्रा करनी पड़ती है जिसमें करीब 40 दिन लग जाते हैं। यानी यह नया रूट लगभग 5700 किमी छोटा है और भारत को सीधे 16 दिन की बचत होगी।