Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Dec-2025

कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को हटाया सीएम बोले- खेती के नवाचार दिखाने किसानो को विदेशों में घुमाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाए। नवाचारों से अवगत कराने के लिए किसानों को अलग-अलग देशों का भ्रमण कराया जाए। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें बाजार में अपनी उपज का सीधे लाभ दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था हो। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उपज लेने के लिए ग्राम स्तर पर सघन गतिविधियां संचालित की जाएं।किसान कल्याण और कृषि विभाग के दो साल के कामों की समीक्षा दो दिन पहले सीएम ने अचानक टाल दी थी और दिल्ली चले गए थे। इसके चलते शुक्रवार को विभाग के मंत्री और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर तीन सालों की प्लानिंग की जानकारी ली गई। इस दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना पशुपालन मंत्री लखन पटेल के अलावा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे। भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे हटाए गए मप्र यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिले में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा महीनों पुराना विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। नेशनल यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए जिलाध्यक्ष अंकित दुबे को तत्काल प्रभाव से हटाने और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। होम गार्ड के जवानों को मिलेंगे स्थायी आवास मध्य प्रदेश में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होम गार्ड कार्यालय पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने होम गार्ड परेड निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद होम गार्ड परेड टीम ने उन्हें सलामी दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और अनुशासन की सराहना की। भिंड पेशाब कांड में आरोपी को जमानत भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित पेशाब कांड में बड़ा अपडेट आया है। ग्वालियर हाई कोर्ट ने मामले के एक आरोपी छोटू उर्फ ब्रजमोहन ओझा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने माना कि SC/ST एक्ट को छोड़कर बाकी धाराएं जमानती हैं और शिकायतकर्ता को लगी चोटें साधारण प्रकृति की हैं। बता दें कि इस घटना के बाद जिले भर में भीम आर्मी और समाज के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था। सीजन में पहली बार 5° से नीचे...उमरिया में 4.8 डिग्री उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश फिर से ठिठुरने लगा है। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में है। यहां कोहरा भी छा रहा है। प्रदेश के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। यहां से सर्द हवाएं भी एमपी में आ रही हैं। 7-8 दिसंबर को ठंड का असर और बढ़ेगा।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू