Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Nov-2025

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत देहरादून के यूनियन बैंक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक की राजपुर रोड की शाखा में आयोजित किया गया। जिसमे निदेशक पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग दिल्ली ने सहभाग किया। यह अभियान एक नवंबर से तीस नवंबर तक चलेगा। जिसमे अब पेंशनभोगियों को ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही जमा करा सकेंगे। देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आगामी 28 से 30 नवंबर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करने जा रही है। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे होगा जिसमें इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा के अनुसार देशभर के 46 प्रांतों से लगभग 1500 प्रतिनिधि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए उत्तराखण्ड के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। साथ ही देहरादून चिड़ियाघर में जानवरों की डाइट और देखभाल में बदलाव शुरू हो गया है. मौसम के अनुसार जानवरों को पौष्टिक और गर्म भोजन दिया जाएगा ताकि वो स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें lबाघ को 9 से 10 किलो और तेंदुए को सर्दी के दिनों में अब 3 से 4 किलो मांस दिया जाएगा यह मात्रा गर्मियों की तुलना में अधिकहै ताकि उन्हें शरीर में आवश्यक प्रोटीन और ऊर्जा मिल सके सिर्फ खान-पान ही नहीं जानवरों के रहने की व्यवस्था में भी बदलाव किए जा रहे हैं. जो जानवर जमीन पर रहते हैं उनके बाड़ों में पराल बिछाई जा रही है ताकि उन्हें ठंडी जमीन से बचाया जा सके। हिरण के लिए हरी घास की लगभग 2 क्विंटल की व्यवस्था की जाती है।.. पक्षियों के लिए प्रोटीन सीड्स की व्यवस्था की जाती हैl उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जीवनदीप आश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने विशाल धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। आश्रम में उनका संत समाज और हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम जो महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज की अगुवाई में प्रदेश का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा नज़र आया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के साथ आश्रम में जयकारों और मंत्रोच्चारों की गूंज सुनाई दी। सीएम धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने आश्रम परिसर में विधि-विधान से हवन पूजन किया और राज्य की शांतिसमृद्धि और जनकल्याण की कामना की। संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की उन्नति के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 1100 बाल कन्याओं का पूजन रहा।मुख्यमंत्री ने स्वयं कन्याओं के चरण पखारेतिलक किया और उपहार वितरित किए। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक परंपरा का प्रतीक था बल्कि नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता नज़र आया। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीव और मानव संघर्ष अब भयावह रूप लेता जा रहा है। आए दिन भालू के हमले लोगों की जान ले रहे हैं वहीं वन विभाग भी इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इसी से आक्रोशित होकर राजधानी देहरादून में वन मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने घेराव किया। वन मुख्यालय में धरने पर बैठे गणेश गोदियाल ने इस दौरान कहा कि जहां मैदानी जिलों में हाथी नीलगाय मानव संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं वही पर्वती क्षेत्रों में बाघ भालू बंदर लोगों की संपत्ति व जान माल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के कोठी गांव में भालू के हमले में हुई महिला की मौत और वीरों खाल पौड़ी में भालू द्वारा सैकड़ो पालतू पशुओं को निवाला बनाए जाने की बात को लेकर कहा कि इन सब घटनाओं को रोकने में वन विभाग पूरी तरह असफल नजर आ रहा है और जान माल की क्षति बदस्तूर जारी है। दिसंबर 2025 से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर अब ग्रीन सेस लगेगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही एंट्री टैक्स के रूप में ग्रीन सेस देना होगा। सूचना के मुताबिक ग्रीन सेस की वसूली पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी और वाहनों के FASTag से पैसे स्वतः कट जाएंगे। इस प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए पूरे प्रदेश में 40 से अधिक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। RTO देहरादून संदीप सैनी के अनुसार परिवहन विभाग ने इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी से करार किया है। यह कंपनी उत्तराखंड की सीमाओं पर लगे 16 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिए बाहरी वाहनों की पहचान कर सेस वसूली करेगी।