Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Nov-2025

हांके दंपत्ति हत्याकांड : सगे भतीजे और नाती ने पैसों के लालच में की थी हत्या 3 वर्षों से क्षतिग्रस्त नदी की पुलिया को ग्रामीणों ने बनाया हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों का किया सम्मान कटंगी थाना क्षेत्र के हांके दंपत्ति अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के सगे भतीजे दुलीचंद्र हांके (41) और नाती सचिन हांके (27) ने पैसों के लालच में रमेश हांके (65) और उनकी पत्नी पुष्पकला हांके (58) की धारदार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने जांच के लिए 12 टीमों का गठन किया और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था जिसके चलते उन्होंने नकदी और गहने के लालच में यह वारदात की। पुलिस दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है। शासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान रायगढ़ जिले के ग्राम अतरी के ग्रामीणों ने अपनी पहल पर क्षतिग्रस्त महकारी नदी पुलिया को श्रमदान से दुरुस्त कर दिया। वर्ष 2006-07 में 49 लाख की लागत से बनी यह पुलिया 2022-23 की बाढ़ में बह गई थी। कई बार विधायक सांसद और प्रशासन से मरम्मत की मांग के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। अंततः सरपंच-सचिव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बोरी बांधकर नदी की धारा मोड़ी और मिट्टी-मुरुम डालकर आवागमन योग्य वैकल्पिक सड़क तैयार की। अब दोपहिया-चारपहिया वाहनों और स्कूली बच्चों के लिए आवागमन आसान हो गया है जिससे 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर खत्म हुआ। नेहरू स्र्पोटिंग क्लब बालाघाट द्वारा हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउण्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर करीब 30 लाख की लागत से निर्मित स्व. श्री रमणीकलाल त्रिवेदी दर्शक दीर्घा का लोकार्पण भी कलेक्टर मृणाल मीणा व पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा उद्योगपति सुधीर भाई त्रिवेदी के प्रमुख आतिथ्य में किया गया। इस दौरान अतिथियों की हस्ते वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों का शॉल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं महिला व पुरूष खिलाडिय़ों के बीच हॉकी का शो मैच भी खेला गया। इस अवसर पर नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी सचिव विजय वर्मा विशाल बिसेन सहित अन्य पदाधिकारी व हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर एसपी व नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुये सभी को हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर शुभाकामनाएं देते हुये जिले में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने व आगामी दिनों में हॉकी का बेहतरीन टूर्नामेंट कराने की बात कहीं। म.प्र लघु वेतनमान कर्मचारी संघ जिला बालाघाट द्वारा संगठन के प्रांतीय आव्हान पर अपनी १५ सूत्रीय मांगों को लेकर ७ नवम्बर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी जायज मांगों को लेकर कई बार पूर्व में शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने निवेदन किया गया। लेकिन सरकार द्वारा मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। जिससे अब लघु वेतन कर्मचारियों द्वारा आर-पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है। मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र मांगों पर अमल नहीं किया गया तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।