Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Nov-2025

मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। आज (गुरुवार) से दोपहिया वाहनों पर ड्राइवर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर सीधा चालान किया जाएगा। सख्ती की मुख्य वजह यह है की (2024 ) ​के आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में 14791 लोगों की मौत।​ मरने वाले चालकों में 80% ने हेलमेट नहीं पहना था।​यह अभियान विशेष रूप से भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन में केंद्रित रहेगा जहाँ सबसे ज़्यादा हादसे दर्ज किए गए हैं। ​ड्राइवर और पिलियन राइडर (पीछे बैठने वाला) दोनों के लिए हेलमेट ज़रूरी होगा ​4 साल से अधिक उम्र के सभी सवारों पर नियम लागू। ​समझाइश की अवधि समाप्त अब सीधा जुर्माना वसूला जाएगा। ​प्रशासन ने अपील की है कि लोग नियम का पालन करें क्योंकि यह अभियान जान बचाने के लिए है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू