Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Nov-2025

भोपाल।​मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। सारंग ने राहुल गांधी के बयान को तथ्यहीन प्रोपेगेंडा बताते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।सारंग ने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी तथ्य के मुद्दे उठाते हैं और उनका डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट उन्हें गलत जानकारी देता है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी के परिवार ने ही हर समय वोट की चोरी की है और सबसे पहले वोट चोरी नेहरू जी ने करवाई थी। सारंग ने सवाल किया कि राहुल गांधी अगर गंभीर हैं तो वह न तो चुनाव आयोग में शिकायत करते हैं और न ही कोर्ट जाते हैं क्योंकि उनके पास कोई तथ्य नहीं है।​उन्होंने राहुल गांधी से तथ्यों पर जाकर ज्ञान अर्जित करने और जनता के जन आधार का मखौल न उड़ाने की अपील की।​मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि देश में न तो वोट चोरी हो रही है और न ही इस तरह का कोई मामला है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू