Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Nov-2025

थमनेल - मोहन सरकार ने गेहूं और धान की सरकारी खरीदी करने से हाथ खड़े कर दिए टाइटल - दिग्विजय ने कहा- दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद बेकसूर तत्काल रिहाई हो सरकारी खरीदी करने से हाथ खड़े कर दिए मप्र सरकार ने गेहूं और धान की सरकारी खरीदी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। नागरिक आपूर्ति निगम (नान) पर चढ़े 77000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम कर्ज का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से सीधे धान और गेहूं खरीदने की अपील की है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। दरअसल मप्र में धान-गेहूं खरीदी की विकेंद्रीकृत व्यवस्था है यानी प्रदेश सरकार किसानों से ये अनाज खरीदती है और केंद्र सरकार का भारतीय खाद्य निगम प्रदेश सरकार से अनाज लेता है। उमर खालिद बेकसूर तत्काल रिहाई हो फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगों के आरोपी उमर खालिद को एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। पूर्व सीएम ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उमर खालिद बेकसूर है। उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। PhD स्कॉलर है और किसी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।गौरतलब है कि उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है। लंबित मुकदमों के कारण उसे नियमित जमानत नहीं मिली है। ग्वालियर में काम के हिसाब पर सियासत भड़के पूर्व मंत्री ग्वालियर में बारिश के बाद अब बेमौसम सियासत शुरू हो गई है। 3 दिन पहले बारिश से फसलों के नुकसान को देखने भितरवार विधानसभा के पूर्व विधायक व कांग्रेस शासन में मंत्री रहे लाखन सिंह यादव गढ़ाजर गांव में पहुंचे थे। यहां गांव के लोगों ने उनसे उनके 15 साल के काम का रिकॉर्ड पूछ लिया तो पूर्व मंत्री बौखला गए। उन्होंने कहा कि 15 साल में मेरे नाम से कभी मुर्दाबाद के नारे नहीं लगे। वर्तमान विधायक (मोहन सिंह राठौर भाजपा) का नाम लिए बिना कहा उसके पूर्वज भी मेरी बराबरी नहीं कर सकते। पूर्व मंत्री का यह वीडियो वायरल हो गया है। इस पर विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि मुर्दों के कभी मुर्दाबाद के नारे नहीं लगते। हकीकत में मेरे पूर्वज उसकी बराबरी नहीं कर सकते। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जबलपुर में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के स्कूलों में जुम्मे की छुट्टी और रविवार को स्कूल लगाने के आदेश की शिकायत करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुजम्मिल अली को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गोहलपुर निवासी इसरार अंसारी ने पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की और बाद में फोन पर धमकाया। ओमती थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंडिया वर्ल्ड चैंपियन...MP की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न वनडे महिला क्रिकेट में भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। टीम इंडिया ने मुंबई में फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। यह जीत मध्य प्रदेश के लिए भी खास है। क्योंकि छतरपुर के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ भी इस टीम का हिस्सा है। जैसे ही टीम इंडिया जीती क्रांति के गांव में जश्न शुरू हो गया। परिजन और पूरा गांव ढोल -नगाड़ों की थाप पर झूमे। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि हमें टीम इंडिया और बेटी क्रांति पर गर्व है। एमपी में दो सिस्टम का असर...बारिश का अलर्ट लो प्रेशर एरिया (निम्न बाव क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के असर से मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन भी बारिश होने के आसार है। भोपाल इंदौर उज्जैन और ग्वालियर में बूंदाबांदी और बादल छाएंगे तो पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे पहले रविवार को कई जिलों में धूप खिली। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया रविवार को उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक निम्न दाब का क्षेत्र और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिली। जिसका असर अगले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को बना रहेगा।