रुड़की शहर को आज एक और नई सौगात मिली है। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उससे आमजन को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इब्राहिमपुर क्षेत्र में एनीमल बर्थ कंट्रोल यानी ABC सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्घाटन मेयर अनीता देवी अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने किया। नगर निगम रुड़की की इस पहल का उद्देश्य शहर में स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या को नियंत्रित करना साथ ही पशु कल्याण और मानवीय मूल्यों को बनाए रखना है। इस सेंटर में आवारा कुत्तों की नसबंदी टीकाकरण उपचार भोजन व्यवस्था और स्वच्छ एवं सुरक्षित देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यवस्थागत कदम नहीं बल्कि शहर की जनसुरक्षा और पशु संरक्षण दोनों के लिए एक संवेदनशील पहल है। नगर निगम रुड़की ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर को स्वच्छ सुरक्षित और संवेदनशील बनाना ही उसका संकल्प है और इस दिशा में कदम लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त राकेश तिवारीगुरुदेव रमेश सेमवाल नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और अनेक गणमान्यजन लोग मौजूद रहे। उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर 3 और 4 नवंबर को देहरादून के विधानसभा भवन में विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शामिल होना प्रस्तावित है। वहीं इस पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह विशेष सत्र उत्तराखंड के लोगों की सपनों की राजधानी गैरसैंण में होना चाहिए और यदि राष्ट्रपति गैरसैंण से विधानसभा को संबोधित करती तो उत्तराखंड का गौरव पूरे देश और दुनिया के सामने आता। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत ने केवल गैरसैंण का राग गाया है लेकिन उसे राजधानी का नाम केवल बीजेपी ने दिया है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को पूरे दिन थलीसैंण क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जंगली जानवरों से ग्रामीणों को होने वाले नुकसान को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए डॉ. धन सिंह रावत ने उपजिला चिकित्सालय थलीसैंण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। राजकीय चिकित्सालय थलीसैंण पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उत्तराखंड राज्य अपने स्थापना दिवस 9 नवंबर को 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इस अवसर को सरकार एक स्वर्णिम पर्व के रूप में मनाने जा रही है। संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि एक से नौ नवंबर तक पूरे राज्य में हिमालयी राज्यों का संगीत कला और संस्कृति उत्सव आयोजित किया जाएगा। देहरादून के कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में इस दौरान विविध विषयों पर कार्यशालाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कला प्रदर्शनियां होंगी। उत्सव में उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य हिमालयी राज्यों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से लोकसंस्कृति का समृद्ध रंग बिखेरेंगे। पंत ने बताया कि इस अवसर पर ‘निनाद उत्तराखंड डॉट कॉम’ नाम से एक विशेष वेबसाइट भी लॉन्च की जा रही है जिसके माध्यम से लोग कार्यक्रमों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपनी सीटें आरक्षित भी कर पाएंगे। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर बीते 25 सालों में प्रदेश की महिलाओं की उपलब्धियों चुनौतियों और भविष्य में होने वाले कामों के मंथन के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसे लेकर उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने आवास में समीक्षा बैठक की। इस बात पर रेखा आर्या ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आगमन रजत जयंती में चार चांद लगाने वाला है और 31 अक्टूबर से रन फॉर यूनिटी के साथ रजत जयंती की शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक पदयात्रा क्विज़ प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता और माई भारत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश भर में रजत जयंती मनाई जायेगी और उत्तराखंड के निर्माण में लोगों ने क्या भूमिका निभाई है वो सब इसमें देखने को मिलेगा।