Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
27-Oct-2025

कहते है जन नेता बनने के लिए आमजन से जुड़ना जरूरी होता है और यह विशेषता अक्सर अपने आप को प्रदेश का मुख्य सेवक कहने वाले देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिखती है। धामी बद्रीनाथ दौरे पर थे वहाँ आयोजित प्रदर्शनी में आमजन की तरह जानता के बीच पहुँचे और एक मजे हुए राजनीतिक व्यक्ति की तरह वहाँ के लोगो से ही नहीं रूबरू हुए बल्कि वहाँ मौजूद गांव की चीजो को अनुभवी लोगों की तरह सील बट्टा और मथनी चलाया। मौक़ा था हिंदुस्तान के प्रथम गाँव माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन का। इस दौरान सीमांत माणा गाँव में संस्कृति परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम झलक। इस दौरान बद्रीविशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। देहरादून के मोथरावाला में असम राइफल्स पुर्व सैनिक कल्याण संगठन देहरादून द्वितीय वार्षिक अधिवेशन बड़ी धुम धाम से मनाया गया। अधिवेशन मे कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी व हर्ष मोहन गोड व सुबेदार तुलसी नायर आदि ने असम राइफल्स के गौरवपूर्ण इतिहास को याद कर सभा को सम्बोधित किया। साथ ही वीर नारियों को मैडल व सोल मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन के दौरान असम राइफल्स में सेवा दे रहे जवानों रिटायर्ड जवानों व वीर नारियों के पेंशन भत्तों वेतन से जुड़ी कुछ शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। राजधानी देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नूनखेड़ा में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस खेल महोत्सव के तहत ग्राम स्तरीय खेल 27 अक्टूबर से ब्लॉक स्तरीय खेल 12 से 13 नवम्बर और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना शुरू की गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्र नगर पहुंचकर 49 वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्घाटन के मौके पर मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे विभिन्न विद्यालयों द्वारा निर्मित देश की विभिन्न संस्कृतियों सभ्यताओं त्योहारों पारंपरिक वेशभूषाओं ऐतिहासिक शौर्य गाथाओं और धार्मिक सामाजिक पहलुओं पर आधारित आकर्षक झांकियों का अवलोकनकर छात्र-छात्राओं की मेहनत को सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलों में शुमार है मेले हमारी संस्कृति सभ्यता और सनातन की पहचान हैं इन्हें अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है मुख्यमंत्री ने कहा प्रसिद्ध 52 सिद्ध पीठों में एक मां कुंजापुरी की हम सब पर कृपा बनी रहे। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा एक दर्जन से अधिक मांगों पर मुख्यमंत्री ने जैसे ही स्वीकृति की सहमति दीवैसे ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल में मुख्यमंत्री का आभार जताया और क्षेत्रीय समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राजभवन पहुँचने पर कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन अपर सचिव रीना जोशी परिसहाय अमित श्रीवास्तव मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।