सेंट्रल एजेंसियों के 12 लाख कर्मचारी Zoho Mail पर शिफ्ट 7 दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह ने जॉइन किया था पाक सैनिकों की पैंट तक ले गए तालिबान लड़ाके सेंट्रल एजेंसियों के 12 लाख कर्मचारी Zoho Mail पर शिफ्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय एजेंसियों के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी भी जोहो मेल प्लेटफार्म पर शिफ्ट हो गए हैं। यह कदम तेजी से बढ़ते और लगातार विकसित हो रहे साइबर खतरों से निपटने कर्मचारियों के बीच डिजिटल हाइ जीन डेवलप करने और डेटा सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जोहो इंडियन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर और बिजनेस टूल्स सर्विस देती है। 1996 में इसकी स्थापना श्रीधर वेम्बु और टोनी थॉमस ने की थी। इसका मुख्यालय चेन्नई में है। कंपनी अरट्टई मैसेंजर जोहो मेल जैसी 80 एप सर्विस 160 देशों में उपलब्ध करा रही है। बंगाल गैंगरेप- पीड़ित के पिता की ममता से माफी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में गैंगरेप पीड़ित MBBS छात्रा के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगी है। पीड़ित के पिता ने कहा- ममता बनर्जी मेरे लिए मां जैसी हैं। अगर मैंने कुछ भी गलत कहा है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मैं उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। अधिकारी प्रेग्नेंसी का बहाना बनाती हैं कर्नाटक में कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक महिला अधिकारी पर विवादित कमेंट कर दिया। विधायक राज्य में डेवलेपमेंट प्रोग्राम से जुड़ी एक रिव्यू मीटिंग ले रहे थे। जिसमें वन रेंज अधिकारी श्वेता शामिल नहीं हुईं। फिर विधायक ने मीटिंग में सभी के सामने कहा कि अगर वे (अधिकारी) प्रेग्नेंट हैं तो उन्हें छुट्टी ले लेनी चाहिए। उन्हें काम करने की क्या जरूरत है? वह पैसा कमाना चाहती हैं लेकिन जब उन्हें बैठकों के लिए बुलाया जाता है तो वह छुट्टी ले लेती हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती। मेड इन इंडिया मिलिट्री पैराशूट की सफल टेस्टिंग भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को भारत में बने मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) की सफल टेस्टिंग की। इंडियन एयर फोर्स के तीन जवानों ने 32000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस टेस्टिंग का मकसद पैराशूट की बेहतर लैंडिंग उसकी कंट्रोलिंग और नेविगेशन शामिल है। पैराशूट सिस्टम नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन (NavIC) से लैस है। NavIC एक स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 अहमदाबाद में होंगे कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी के लिए नॉमिनेट किया है। 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। भारत को मेजबानी के लिए नाइजीरिया के अबुजा शहर से चुनौती मिल रही थी। लेकिन कॉमनवेल्थ एग्जीक्यूटिव बोर्ड नाइजीरिया को 2034 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए सहयोग देगी। पाक सैनिकों की पैंट तक ले गए तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की यूनिफॉर्म को जीत की निशानी के तौर पर पेश किया गया।एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आए। ट्रम्प बोले- भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी लेकिन आज उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। दरअसल अमेरिका अगस्त 2025 में भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुका है।