Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2025

टाटा ग्रुप में विवाद के बीच चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा दिया गया है। रतन टाटा के निधन के बाद ग्रुप में चल रहे विवाद के बीच यह बड़ा फैसला लिया गया है। टाटा ग्रुप के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई ग्रुप एग्जीक्यूटिव 65 वर्ष की मानक रिटायरमेंट उम्र के बाद भी अपने पद पर बना रहेगा। फिलहाल 63 वर्षीय चंद्रशेखरन फरवरी 2027 में 65 वर्ष के हो जाएंगे और अब 2032 में 70 साल की उम्र में रिटायर होंगे। उन्होंने अक्टूबर 2016 में टाटा सन्स के बोर्ड में एंट्री की थी और जनवरी 2017 में चेयरमैन बने थे। 2. शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 350 अंक टूटा हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 82150 पर और निफ्टी 80 अंक नीचे 25200 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस में 1% तक की गिरावट रही जबकि एशियन पेंट्स जोमैटो और एयरटेल में बढ़त देखी गई। निफ्टी के 50 में से 36 शेयर लाल निशान पर हैं। IT मेटल रियल्टी और ऑयल-गैस सेक्टर 1% तक गिरे वहीं हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में मामूली तेजी रही। 3. दिवाली और छठ पर रेलवे का तोहफा – 30 लाख बर्थ बढ़ीं त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर 30 लाख अतिरिक्त बर्थ जोड़ दी हैं। अब IRCTC पर टिकट बुक करते समय “रिग्रेट” (बुकिंग बंद) का स्टेटस नहीं दिखेगा। रेलवे ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है और 3000 अतिरिक्त कोच ट्रेनों में जोड़े गए हैं। ये फैसले खासकर बिहार झारखंड पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राहत देंगे। रेलवे ने कई नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की है जिनका शेड्यूल जारी किया जा रहा है। 4. मिडवेस्ट लिमिटेड का IPO 15 अक्टूबर से खुलेगा मिडवेस्ट लिमिटेड का ₹451 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 15 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 17 अक्टूबर तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹1014 से ₹1065 तय किया है। इस IPO में 42.34 लाख शेयर बेचे जाएंगे और 24 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होगी। रिटेल निवेशक न्यूनतम ₹14910 से निवेश कर सकेंगे। 5. भारत का व्यापार घाटा ₹2.5 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2025 में भारत का व्यापार घाटा $28 बिलियन यानी लगभग ₹2.48 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। यह अगस्त की तुलना में करीब ₹13 हजार करोड़ ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बढ़त की मुख्य वजह सोने के आयात में तेज उछाल है। सितंबर में दाम बढ़ने के बावजूद देश में सोने का आयात लगभग दोगुना होने की संभावना जताई गई है।