Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Oct-2025

हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार दोषियों पर होगी सख़्त कार्यवाही-उपमुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेश को बच्चों का कब्रिस्तान बनाना चाहती है भाजपा: सिंघार कल से हड़ताल पर रहेंगे औषधि विक्रेता संघ कमलनाथ व नकुलनाथ 12 को आएंगे छिंदवाड़ा आम जनता ने डॉक्टर सोनी के समर्थन में निकाली रैली प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मंगलवार रात नागपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीडि़त बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया जिसके बाद वे छिंदवाड़ा पहुंचे जहां पर बुधवार सुबह फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने आईएमए को उनकी अनिनिश्चतकालीन हड़ताल को समाप्त करने के विषय पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने आईएमए एसोसिएशन से कहा कि यह समय हड़ताल का नहीं है बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य करने का है। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मीडिया से चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि जहरीले सिरप मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कोल्ड्रिफ कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए छिंदवाड़ा से पुलिस की टीम चेन्नई और कोचिपुरम रवाना हो गई है।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जहरीले सिरप से हुई बच्चो की मौतों के प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल परासिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जहरीले कफ सिरप की वजह से हुई बच्चों की मौतों के बाद कांग्रेस ने बुधवार को जुन्नारदेव में सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार इसमें शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा मप्र को बच्चों का कब्रिस्तान बनाना चाहती है। पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंघार ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री है? प्रदेश के भीतर दवाइयों के वितरण की अनुमति किसने दी? पूर्व में जिन बच्चों को सिरप दिया गया उनकी जांच के आदेश सरकार ने अभी तक क्यों नहीं दिए। परासिया क्षेत्र में कफ सिरफ पीने के बाद हुई मासूम की मौत मामले में औषधि विक्रेता संघ ने भी हड़ताल का आव्हान कर दिया है। गुरूवार सुबह से जिले भर की मेडिकल दवाएं बंद रहेगी। औषधि विक्रेता संघ ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल की घोषणा की है। औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष चौरे ने बताया है मासूमों की मौत के बाद प्रशासन की टीम द्वारा मेडिकल दुकानों पर नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से बनाए गए नियमों के आधार पर कार्यवाहीं की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिनी दौरे पर 12 अक्टूबर रविवार को छिंदवाड़ा आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से जिले में कफ रिसप से मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नेताद्वय 12 अक्टूबर को विशेष वायुयान से सुबह दस बजे छिंदवाउ़ा आएंगे और यहां से तत्काल परासिया के लिए रवाना होंगे। वे पीडि़त परिवारों से मुलाकात करेंगे। 13 और 14 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिले के परासिया में जहरीले सिरप से बच्चों की मौतों के विरोध में डॉ. प्रवीण सोनी के समर्थन में बाजार बंद रहा। शहर के हजारों नागरिकों और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने रैली निकालकर SDM को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शासन की अनुचित कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। समाज ने दवा कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए डॉक्टर सोनी की तत्काल रिहाई की अपील की। पचेंगांव स्थित पुनर्वास कॉलोनी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत सुविधाओं की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खैरघाट डूब प्रभावित परिवारों को यहां बसाए हुए पाँच वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक सड़क नाली स्ट्रीट लाइट शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने शांतिधाम निर्माण मकानों के पट्टे वितरण और कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण की भी मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके। पांढुर्णा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच के दौरान मोनू मेडिकल स्टोर्स को बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया जबकि श्री साई मेडिकोज़ और नरेन्द्र मेडिकल स्टोर्स से एक्सपायरी दवाएं जब्त की गईं। प्रशासन ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक की दवाओं की खरीद-बिक्री के दस्तावेज भी जप्त किए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस या एक्सपायरी दवा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर के पुराने नागपुर नाका क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। श कृष्णा मालवीय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी गौरव आरव ने उनकी दुकान पर आकर तोड़फोड़ की सामान फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार वह कई वर्षों से उसी स्थान पर दुकान लगाती आ रही हैं। घटना के बाद पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिले और प्रदेश में जहरीले सिरप से बच्चों की हो रही लगातार मौतों के विरोध में समाजवादी पार्टी छिंदवाड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही से मासूमों की जान जा रही है इसलिए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। पार्टी ने मृत बच्चों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और इलाजरत बच्चों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।