Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Oct-2025

घरेलू विवाद में मौत मायके पक्ष ने लगाया प्रताडऩा का आरोप कलेक्टर की फेसबुक पर फर्जी फेक आइडी बनाकर की थी पैसों की डिमांड आदिवासियों ने दिखाई एकजुटता घेरा डालो-डेरा डालो प्रदर्शन से की जनसुनवाई खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोरगढ़ में घरेलू बातों को लेकर हुये पति-पत्नी के बीच हुये विवाद में पत्नी ने मानसिक तनाव में आकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतिका ममता के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के मामले में उसके मायके पक्ष वालों ने मृतिका के पति सहित उसके ससुराल वालों पर पैसों के लिये परेशान कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिये खैरलांजी थाना को भेजी जाएंगी। बालाघाट पुलिस की स्पेशल टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। आरोपियों ने बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग की थी लेकिन सतर्कता के कारण किसी ने पैसे नहीं भेजे नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली सिंह ने बताया कि शिकायत बालाघाट एसडीएम ने की थी। आरोपियों ने कलेक्टर कार्यालय की फोटो भी फर्जी आईडी में इस्तेमाल की थी। शिकायत पर सायबर सेल और स्पेशल टीम ने उत्तरप्रदेश राजस्थान और हरियाणा में कार्रवाई की। 80 मोबाइल नंबर 30 से अधिक आइएमईआई और बैंक खातों का विश्लेषण किया। इस कार्रवाई में जावेद (30) निवासी खेडा जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया गया जबकि उसका भाई परवेज अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जनसंघर्ष मोर्चा के बेनर तले जिले के आदिवासियों ने बुधवार को अपनी एकजुटता दिखाई। घेरा डालो डेरा डालो प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने आदिवासियों के हक अधिकारों के लिए जनसुनवाई की। इसके पूर्व आदिवासी समाज ने नगर मुख्यालय में रैली निकाली। नगर के कालीपुतली चौकी स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जमकर नारेबाजी की। आंबेडकर चौक समीप जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कार्पोरेट सेक्टर व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा कई सालों से जंगल के अंदर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे वनवासियों को जंगल से विस्थापन करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि वे वनों व प्राकृतिक संपदा का दोहन कर सकें। वनवासी आदिवासियों के हक व अधिकारों का हनन करने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फूले एवं डॉ. आम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश गवई जी पर जूता फेंककर जान से मारने का प्रयास करने वाले असामाजिक व्यक्ति राकेश किशोर एवं ग्वालियर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा के द्वारा डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बारे में अपशब्द कहते हुये अपमानित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ देश द्रोह की कार्यवाही करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि ग्वालियर के वरिष्ठ अधिवक्ता मिश्रा द्वारा बाबा साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिससे बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश है। उन्होंने ऐसी मानसिकता के लोगों पर देश द्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।