Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2025

किडनी फेलियर कांड से नहीं रुक रहा मासूमो की मौत का सिलसिला 24 घंटे में तीन मासूमो की गयी जान कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से जप्त किए नमूने नियमों को ताक पर रखकर बना ली नयी समिति-रमेश पोफली जलवायु अनुकूल खेती से बदल रही कृषि की दिशा जानलेवा सिरप के सेवन से जो मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। वह लगातार बढ़ता जा रहा है सोमवार की रात दो बच्चों की नागपुर उपचार के दौरान मौत हो गई इनमें तामिया की डेढ वर्षीय धानी और जुन्नारदेव की जयूषा शामिल है इन दोनों बच्चों का इलाज नागपुर में चल रहा था जानलेवा सिरप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 18 पहुँच गया है इसके अलावा दो लोगो का नाम लहगड़ुआ के देवांश ओर एक अन्य बच्चें का नाम सरकारी सूची में शामिल नहीं हैं। यदि इन्हें मिला दिया जाए तो मरने वालों का आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने 16 मौते बच्चों की बताया है तामिया के जुनापानी निवासी धानी पिता नवीन डेहरिया का 26 सितंबर से नागपुर में इलाज चल रहा था। इस बच्ची का इलाज भी परासिया डॉ प्रवीण सोनी के पास कराया गया था। वहीं देवांश पवार पिता कपिल पवार का इलाज भी परासिया के ही डॉ सोनी से कराया गया था। हालत बिगड़ने पर इन्हें नागपुर रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं 5 बच्चों का इलाज अभी भी नागपुर के निजी और मेडिकल कॉलेजमें चल रहा है। मंगलवार को छिंदवाड़ा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रतिनिधियों ने डॉ. प्रवीण सोनी की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने बच्चों की जान बचाने के लिए दवा लिखी थी लेकिन दवा की मिलावट की जिम्मेदारी उनका नहीं थी। एमटीए सीआईएमएस और आईएमए छिंदवाड़ा ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और तत्काल रिहाई की मांग की। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो कल से सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बीच आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन अन्य सेवाएं ठप रहेंगी। आगामी दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की तेल रिपेकिंग यूनिट्स डेरी मिठाई और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गीनार इंडस्ट्रीज जिंदल ऑइल जीवत ऑइल मिल गोकुल डेरी पवार स्वीट्स और बीकानेर होटल शामिल रहे। टीम ने सोयाबीन तेल मावा पनीर बर्फी के नमूने जप्त किए और उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने सभी यूनिट्स और दुकानदारों को स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष रमेश पोफली ने बताया कि समिति विधिवत पंजीकृत है और उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक मान्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैधानिक समिति का गठन किया है। कोषाध्यक्ष संकेत मैद ने बताया कि मंदिर निर्माण के तीन चरणों में करीब सवा करोड़ रुपये का कार्य किया गया है जिसकी ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तथाकथित पदाधिकारियों ने ताला तोड़कर दस्तावेज़ और आभूषण अपने कब्जे में ले लिए हैं जिसकी शिकायत प्रशासन को दी गई है। समिति ने सभी झूठे आरोपों को निराधार बताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को ग्राम चारगाव में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत एक सफल फील्ड डे का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने पानी श्रम और मिट्टी बचाने के लिए जीरो टिलेज फसल विविधिकरण और 4R पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों ने रबी सीजन की तैयारी और जलवायु अनुकूल किस्मों की बुवाई पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शपथ के साथ हुआ जिसमें किसानों ने नरवाई न जलाने और जीरो टिलेज तकनीक अपनाने का संकल्प लिया। छिंदवाड़ा विशेष पुलिस टीम ने 8 वर्षों से फरार मारपीट व लूट के मामले में 10000/- रुपये इनामी स्थायी वारंटी पंकज पवार को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में की गई विशेष टीम की सफलता है। पंकज पिता हेमराज पवार जो जनगांव अमरावती (महाराष्ट्र) के निवासी हैं अपना नाम-पता बदलकर जाम सांवली (पांढुरना) में छुपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। छिंदवाड़ा में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की बोरडी–सुर्रेवानी–डोंगरगांव मार्ग पर टाटा वाहन को 12 सागौन लट्ठों के साथ जब्त किया गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में पता चला कि वाहन संजू पिता बिसाखीलाल के नाम पर पंजीकृत है। वन विभाग ने वाहन और वनोपज जप्त कर प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में वनपालों और ईको विकास समिति बोरडी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मंगलवार को गुरु महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में जिला रविदास समिति ने फव्वारा चौक पर स्वालपहार का वितरण किया। अध्यक्ष श्याम डोले देवी प्रसाद झरने शीलाराम अहिरवार कांता अहिरवार और अशोक द्वारा सभी का स्वागत किया गया। तीन दिवसीय बाल्मीकि जयंती समारोह के तहत शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरकापुरा स्थित वाल्मीकि गुरुद्वारा में समापन हुई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर आधार फाउंडेशन और सक्षम संस्था द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों का परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाया।चिकित्सकों की टीम ने सेरेब्रल पाल्सी और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के लक्षण व उपचार पर लोगों को जागरूक किया