मप्र स्वास्थ्य विभाग में इंजेक्शन खरीदी घोटाले का खुलासा गौवंश मांस मामला चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार जल जंगल जमीन को बचाने ८ को आम्बेडकर चौक में जनसुनवाई मध्यप्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों का बजट जारी करती है वहीं अफसरशाही और गड़बड़ियों से मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। हाल ही में एक्सपायरी दवाइयों की सप्लाई का मामला सामने आया था। अब जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खरीदी में घोटाले का आरोप लगा है। जांच में पाया गया कि एक ही इंजेक्शन जबलपुर से 12 रुपए में खरीदा गया जबकि वही इंजेक्शन इंदौर से 3 रुपए में लिया गया। सवाल यह है कि जब दवा एक जैसी है तो कीमतों में इतना अंतर क्यों? आखिर असली इंजेक्शन कौन सा है और नकली कौन सा? इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने गौवंश मांस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि वारासिवनी निवासी सलमान शेख (54) लालबर्रा निवासी मोहसीन खान (38) समीर हाजमी (43) और अमोली निवासी जुबेर खान (32) को पकड़ा गया है। वहीं गोंदिया जिले के चंगेरा निवासी हैदर अली फरार है जिसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि 3 अक्टूबर को सरेखा रेलवे ओवर ब्रिज से सलमान शेख को 20 किलो गौमांस के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए जिनके आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। शासन की मंशा है कि बैहर बिरसा क्षेत्र को रिजर्व फारेस्ट किया जाए। इन क्षेत्रों को रिजर्व फारेस्ट घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे बैहर बिरसा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिससे जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ८ व ९ अक्टूबर को एक बड़ी जन सुनवाई जिला मुख्यालय के आम्बेडकर चौक में आयोजित की जा रही है। जिसमें जन मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वाले संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इनमें आदिवासियों के अधिकारों का जो शासन-प्रशासन द्वारा हनन किया जा रहा है इन पर चर्चा की जावेगी। लोगों से उनके सुझाव लिये जाएंगे। इन सभी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएंगा। उक्त बातें जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में दी। बालाघाट नगर पालिका परिषद द्वारा काली पुतली चौक के समीप सुभाष उद्यान में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शरद पूर्णिमा महर्षि वाल्मीकि जयंती और रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर आज 6 अक्टूबर शाम 4 बजे इस प्रतिमा का अनावरण होगा। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता गौतम खट्टर सहित कई अन्य गणमान्य शामिल होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि प्रतिमा का नगर दर्शन 25 सितंबर को शोभायात्रा के माध्यम से कराया गया था। समारोह में दुर्गा उत्सव समितियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। जिले के नक्सल प्रभावित और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिल गया है। अब ये युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रथम चरण में दो सौ युवाओं का जत्था बैंगलोर और अहमदाबाद रवाना हो गया। इन युवाओं को सांदीपनि विद्यालय बालाघाट से बसों के द्वारा नागपुर भेजा गया है और वहां से ये युवा ट्रेन के माध्यम से बैंगलोर और अहमदाबाद पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर कलेक्टर मृणाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह सांसद भारती पारधी मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने वर्चुअली शामिल हुए। श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार विकास मंच द्वारा रविवार को समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 40 युवाओं ने अपना पंजीयन कराकर विवाह प्रस्ताव के लिए मंच से परिचय दिया समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार वानेकर ने बताया कि इस सम्मेलन में युवाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। विवाह योग्य युवक-युवती जो रिश्तों के लिये इधर-उधर भटक रहे है उन्हें मंच प्रदान कर परिचय सम्मेलन कराया गया है। आगामी समय में विश्वकर्मा समाज का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करने प्रयास किया जाएगा। इसमें समाज के युवक-युवतियों का परिचय कराकर उनके विवाह जोडऩे की पहल की जाएगी।