बालाघाट में कांग्रेसी पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की रहस्यमयी मौत पार्क प्रशासन सतर्क विसर्जन को चली गीतों के साथ दी मातारानी को नम आंखों से बिदाई बालाघाट नगर पालिका परिषद में पार्षदों की मांगों की अनदेखी के विरोध में कांग्रेस के पार्षदों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन नगर पालिका परिषद के मुख्यालय के सामने किया जा रहा है नेता प्रतिपक्ष और वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद यंगराज लिल्हारे ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्य और अन्य समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था जिसे परिषद की बैठक में स्वीकृत भी किया गया था। हालांकि अब तक निर्माण कार्य की निविदाएं जारी नहीं की गई हैं। इस पर विधायक अनुभा मुंजारे सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी पार्षदों का समर्थन कर रहे हैं धरना प्रदर्शन का मकसद नगर पालिका प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूर करना है। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में दो अलग-अलग स्थानों पर तीन बाघों के शव पाए गए। कोर एरिया में मुक्की परिक्षेत्र के मवाला बीट में एक नर बाघ की मौत हुई जबकि मुंडीदादर बीट के कक्ष 119 में दो मादा शावकों की मौत हुई। अधिकारियों के अनुसार शावकों की मौत नर बाघ के हमले के कारण हुई प्रतीत होती है। गश्ती दल ने नर बाघ पर दूसरे बाघ का हमला होते देखा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम व भस्मीकरण किया गया। पार्क प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर आगामी सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। शारदेय नवरात्रि पर्व शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाया गया। दशहरा के दिन से मातारानी की प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो दूसरे दिन शुक्रवार को भी देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा मातारानी के विभिन्न रूपों की हर रोज पूजा अर्चना कर उनके धाम जाने नम आंखों से बिदाई दी गई। मातारानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नवरात्रे नौ दिन माई दशम दिन बिदाई विसर्जन को चली गीतों के साथ जलाशयों व नदियों में मातारानी की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों व डीजे की धुनों पर नाचते व जयघोष करते हुये विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जित की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन व नगर पालिका द्वारा विसर्जन स्थल पर व्यापक सुविधा व व्यवस्था की गई थी। परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमनगांव की झाडियोंं में एक 35 वर्षीय विवाहिता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।बालाघाट की एफएसएल टीम ने घटना स्थल पहुंचकर तथ्यों की जांच की। मृतक महिला की पहचान लेखबत्ती पति राजकुमार यादव उम्र 35 वर्ष कुंमनगाव के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों को निशाना बनाया। वारासिवनी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी विनायकराव सोनी के घर चोरों ने मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक तोड़कर अलमारी से करीब 5 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। सोनी दंपत्ति उस समय देवी मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण करने गए थे इसी तरह मलाजखंड थाना क्षेत्र के पौनी गांव में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ललित मिश्रा के घर से भी चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात नगदी और एक टीवी चोरी कर लिया। मिश्रा रावण दहन देखने गए थे। दोनों घटनाओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी २ अक्टूबर को शहर मुख्यालय एवं जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आयोजित हुआ जहां रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भगवान श्रीराम के तीर से जलाए गए। भव्य आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी रावण दहन से पूर्व गोंदिया रोड स्थित नए श्रीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की रथ यात्रा तथा ४० किलो वजनी मुकुट धारण किए वीर बजरंगी की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा प्रमुख चौकों से होकर उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुँची। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।