Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Sep-2025

नहीं रुक रहा मौतों का आंकड़ा परासिया में किड़नी फेल से 6वी मौत मानव तस्करी से बचाए गए 46 मजदूर सुरक्षित लौटे छिंदवाड़ा नगर निगम में रसीद घोटाला रोजगार सहायक पर FIR दर्ज जिसने मृत्यु प्रमाण पत्र पाने दिया आवेदन उसे ही घोषित कर दिया मृत प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात ज्ञान और जानकारी का भंडार है – शेषराव यादव” कोयलांचल में फैली अज्ञात बीमारी से अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है शनिवार को नागपुर में उपचार के दौरान दीघावानी के चार वर्षीय बालक विकास यदुवंशी पिता हेमराज यदुवंशी ने दम तोड़ दिया जिसका अंतिम संस्कार रविवार को स्थानीय मोक्षधाम में किया गया। बता दें कि विकास यदुवंशी को पिछले एक सप्ताह से नागपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका लगातार उपचार चल रहा था सप्ताह भर जिंदगी की जंग लड़ते हुए विकास ने शनिवार को दम तोड़ दिया। कोयलांचल में ० से 8 साल के बच्चे इस अज्ञात बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिसमें तेज बुखार के बाद बच्चों की पेशाब रुक रही है जब इसकी जांच हो रही है तो किडनी फेलियर जैसी शिकायतें सामने आ रही है। बीमारी किन कारणों से हो रही है इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य महकमे द्वारा भोपाल और दिल्ली से भी टीम जिले में बुलाई गई है। टीम द्वारा कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में बीमारी का कारण पता किया जा रहा है जबकि जांच के सैंपल भी पुणे भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। छिंदवाड़ा जिले के हर्रई ब्लॉक के ग्राम रातेंड़ से चार बच्चियों सहित 34 महिलाएं व 8 पुरुषों को काम दिलाने के बहाने एजेंट नागपुर ले गया। सौसर में काम कराने का झांसा देकर वह उन्हें अकोला तक ले गया और मोबाइल छीन लिए। रास्ते में जब मजदूरों ने विरोध किया तो एजेंट ने धमकी भी दी।एक युवक ने छुपाकर रखे मोबाइल से प्रदीपन के जिला समन्वयक को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर नागपुर सीतामढ़ी थाने में सुरक्षित पहुंचाया। अब सभी को छिंदवाड़ा रवाना किया गया है। यह मामला प्रथम दृष्टया मानव तस्करी का है। बताया गया कि मुख्य एजेंट हर्रई का रहने वाला है जिस पर FIR दर्ज होना आवश्यक है। छिंदवाड़ा नगर निगम में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। संपत्ति कर वसूली काउंटर पर रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगे हैं नगर निगम के मुख्य काउंटर पर पदस्थ रोजगार सहायक प्रीति सूर्यवंशी पर लगभग 5 लाख 34 हजार 799 रुपए की राशि नागरिकों से वसूलने और निगम कोष में समय पर जमा न करने का आरोप है।जांच में पाया गया कि उन्होंने ई-नगर पालिका पोर्टल पर विभिन्न कर्मचारियों की आईडी का उपयोग कर रसीदें तो जारी कीं लेकिन रकम सीधे निगम खाते में जमा नहीं की।वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद संबंधित राशि बाद में जमा कराई गई जिससे वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई।नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने राजस्व अधिकारी महेश प्रसाद साहू की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रीति सूर्यवंशी पर शासकीय धनापहरण और कर्मचारियों की आईडी दुरुपयोग का मामला दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में बड़ी लापरवाही सामने आई जिसमें पंचायत के जिम्मेदारों ने जीवित व्यक्ति को ही मृत घोषित कर दिया है। यह कारनामा बिछुआ जनपद के अंतर्गत घाट कामठा पंचायत में हुआ है।इसमें भी सबसे बड़ी चूक यह रही है कि पंचायत ने आवेदक को ही मृत घोषित करते हुए उसके नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया है मामला जब प्रकाश में आया तो पंचायत के जिम्मेदारों ने इसे दबाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जीवित आवेदक का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आनन फानन में इसे कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का 126वां प्रसारण रविवार को पूरे देश में सुना गया। छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इसे कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ मिलकर देखा। जिला भाजपा कार्यालय में सीनियर उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास के छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम देखा गया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात ज्ञान और जानकारी का भंडार है इससे देश और विदेश के इतिहास के साथ वर्तमान की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी प्रधानमंत्री द्वारा स्मरण किए जाने का उल्लेख किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को परासिया बायपास के पास नगर वन योजना के तहत होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। यह योजना भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय वनीकरण एवं पारिस्थितिकी विकास बोर्ड द्वारा चलाई जा रही है।कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना आवश्यक है।इस अवसर पर सांसद ने पौधारोपण किया और कन्याओं के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की।भूमिपूजन के दौरान कलेक्टर शीलेंद्र सिंह डीएफओ साहिल गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। पंचमुखी हनुमान मेवा समिति में वित्तीय अनियमितता का खुलासा पंचमुखी हनुमान उत्थान मेवा समिति में लंबे समय से चल रहे विवाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मंदिर निर्माण और वित्तीय गड़बड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पूर्व सचिव रामकुमार सोनी संकेत और उनके दामाद वीरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा मंदिर निर्माण के लिए लिए गए लाखों रुपए का हिसाब पारदर्शी तरीके से नहीं दिया गया। कई दानदाताओं से 21-21 हजार रुपए तक लिए गए मगर उन्हें रसीद तक उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां तक कि भंडारे और मंदिर की व्यवस्थाओं के पैसे भी व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर कराए गए। समिति ने आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मामले को सार्वजनिक किया और वीडियो साक्ष्यों के साथ पंचनामा तैयार किया। अब नई कार्यकारिणी ने मंदिर की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है। खिलाड़ियों को सिखाए नए नियम और तकनीक जिला बैडमिंटन संघ छिंदवाड़ा द्वारा आज जिला ओलम्पिक स्टेडियम में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को बैडमिंटन की नई तकनीक और नियमों से अवगत कराया गया वहीं सीनियर खिलाड़ियों को मैच अंपायरिंग के गुर भी सिखाए गए। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी हरीश खंडेलवाल कोच जावेद खान सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के बीच स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आयोजन का सफल संचालन सचिव जावेद खान ने किया। पंचमी पर बड़ी माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब शहर के नगर शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर में पंचमी के अवसर पर महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विशेष रूप से सजे दरबार में देवी माँ की आराधना कर भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। शाम को आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर शामिल हुए। इस दौरान मंदिर प्रांगण भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की गई। धार्मिक माहौल में पंचमी की यह महाआरती शहरवासियों के लिए आस्था और उत्साह का संगम बनी। 1008 कमल के फूल से हुआ देवीजी का सहस्त्रअर्चन रविवार को को ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी स्थित सर्वमंगला दुर्गा मंदिर में महिला मंडल द्वारा मां की भव्य आराधना की गयी ओर मातारानी को 1008 कमल के फूल एवं पंचमेवा फल डॉयफ्रूट अर्पित कर सहस्रार्चन किया गया। मां के चरणों में अर्पित कमल फूलों से पूरे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों महिलाओं ने किया सुहागले पूजन शहर के लालबाग की माई सेवा सामिति पंडाल में महिला मंडल द्वारा तीसरे वर्ष लगातार सुहागले का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए भजन और औली भरे।इस साल 25 फीट ऊंची माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया जिसमें सभी महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।महिला मंडल के कार्यक्रम न केवल धार्मिक भावना से भरे हैं बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और सेवा भाव विकसित करने का भी माध्यम हैं।