Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Sep-2025

दिल्ली के लाल किला से ₹1 करोड़ का कलश चोरी दिल्ली के लाल किला परिसर से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे माणिक और पन्ने जड़े थे। यह घटना 2 सितंबर को एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान हुई। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ से विवाद श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में नवनिर्मित शिलापट्ट पर अशोक स्तंभ उकेरे जाने से विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। शुक्रवार (5 सितंबर) की नमाज के बाद कुछ लोगों ने शिलापट्ट तोड़कर राष्ट्रीय प्रतीक हटा दिया। मस्जिद का हाल ही में रिनोवेशन किया गया था। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने किया था। बाइक रैली में सर तन से जुदा के नारे एमपी के सागर में एक बाइक रैली में सर तन से जुदा के नारे लगे। गुरुवार को रैली के दौरान हुई नारेबाजी का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। जिसके बाद हिंदू संगठन ने कोतवाली थाने में शिकायत की। हिंदू संगठन ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को रैली निकालने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी के साथ ही पम्मा कसाई शहबाज और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार मुंबई को अनंत चतुर्दशी के मौके पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है जो बिहार के पटना का रहने वाला है और पिछले पांच साल से नोएडा में रह रहा था। आरोपी को नोएडा के सेक्टर 79 की सोसाइटी से पकड़ा गया। बाद में उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को गुरुवार देर रात वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज मिला। इसमें दावा किया गया है कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में आ चुके हैं। आतंकी 400 किलो RDX 34 गाड़ियों में लगाकर बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं। देशभर में आज गणेश विसर्जन देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश विसर्जन की खास तैयारी की गई है। मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। इनमें 6500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं। इन्हें शहर के विभिन्न तटों जलाशयों और 205 कृत्रिम झीलों में विसर्जित किया जाएगा। टीमइंडिया ने दुबई में एशिया कप की तैयारी शुरू की भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई के ICC अकादमी में टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपने पहले अभ्यास सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इस आठ देशों के टूर्नामेंट में अपनी दूसरी टी-20 खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा - ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को भारत के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर करीब 12 घंटों के अंदर ही बैकफुट पर चले गए। उन्होंने शाम 6-7 बजे के बीच व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल पर कहा- मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। भारत के साथ संबंधों को रीसेट करने के लिए हमेशा तैयार हूं।इससे पहले शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा था ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा। तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा रद्द तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की इस महीने भारत आने की योजना रद्द हो गई। इसके पीछ की वजह है संयुक्त राष्ट्र (UN) के यात्रा प्रतिबंध जिनमें छूट नहीं मिल सकी। अगर यह यात्रा होती तो 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद काबुल से किसी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होती। संयुक्त राष्ट्र की 1988 प्रतिबंध समिति तालिबान नेताओं पर यात्रा प्रतिबंध संपत्ति जब्ती और हथियारों पर रोक की निगरानी करती है। इसका अध्यक्ष वर्तमान में पाकिस्तान है पाकिस्तान ने मुत्तकी को छूट देने से इनकार किया।