Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Sep-2025

🎤 बादशाह पहुंचे स्वामी प्रेमानंद की शरण में बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह वृंदावन में संत स्वामी प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बादशाह घुटनों के बल बैठे संत से आशीर्वाद लेते नजर आए। उनके सहयोगी ने संत के सामने मन की दुविधा रखी जबकि बादशाह शांत भाव से संत की बातें सुनते रहे। बता दें बादशाह का असली नाम आदित्य सिंह सिसौदिया है और उनकी जड़ें हरियाणा से जुड़ी हैं। 📺 नहीं रहीं ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस प्रिया मराठे टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ ‘कसम से’ और ‘उतरन’ जैसे शोज में काम किया था। मुंबई के मीरा रोड स्थित घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहीं प्रिया के निधन पर सेलेब्स और फैंस शोक जता रहे हैं। 🚗 सुमोना चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि मुंबई के कोलाबा इलाके में उनकी कार को भीड़ ने रोककर बदसलूकी की। एक शख्स ने भगवा गमछा लहराते हुए कार पर हाथ मारा और अजीब हरकतें कीं। सुमोना ने लिखा कि मुंबई में उन्होंने पहली बार खुद को असुरक्षित महसूस किया। 🎬 राज कुंद्रा का बड़ा ऐलान शिल्पा शेट्टी के पति और अभिनेता राज कुंद्रा ने घोषणा की है कि उनकी पंजाबी फिल्म मेहर की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दी जाएगी। कुंद्रा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति देखी और कहा कि यह इंसानियत का फर्ज है प्रमोशन नहीं। 🐘 सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्रोलिंग के शिकार फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथी को झूठा पानी पिलाते हुए वीडियो वायरल हो गया। ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि यह गलत है क्योंकि हाथी को गणपति बप्पा का स्वरूप माना जाता है। 📡 गौरव खन्ना पर कुकिंग विवाद बिग बॉस-19 में अभिनेता गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें भारतीय खाना बनाना नहीं आता। इसके बाद लोग उनके ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने पर सवाल उठाने लगे। विवाद बढ़ने पर उनकी टीम ने सफाई दी कि मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग बिल्कुल अलग है और जीत उनकी मेहनत और सीखने की लगन का नतीजा थी। 🌊 पंजाबियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 1.35 करोड़ पंजाब में बाढ़ से 1312 गांव डूब गए हैं। इस मुश्किल समय में पंजाबी समाज ने एक कॉल पर ही 1 करोड़ 35 लाख रुपए जुटाए। जसबीर जस्सी करण औजला सतिंदर सरताज समेत कई कलाकार मदद कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने भी सहायता भेजने का ऐलान किया है जबकि सलमान खान से सहयोग मांगा गया है।