होटल में चल रहा था जुआ पुलिस ने मारा छापा आंगनबाड़ी केन्द्र में खराब (बासी) सब्जी आने से भूखे रहे बच्चे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क और बिजली समस्या पर फूटा आक्रोश नगर पुलिस ने भटेरा रोड स्थित एक होटल के तीसरी मंजिल के कमरे में चल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 21 अगस्त की रात छापेमारी की और कमरे नंबर 303 में 15 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार जुआरियों में व्यापारी छात्र और नेता शामिल थे पुलिस ने जुआरियों के पास से 44500 रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के 17 मोबाइल जब्त किए। सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश पब्लिक गेंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है नगर निरीक्षक विजय राजपूत ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। शहर से सटी ग्राम पंचायत कोसमी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को बासी और खराब सब्जी परोसे जाने का आरोप लगा है। आंगनबाड़ी क्रमांक 4 सहित अन्य केन्द्रों में जागृति स्व-सहायता समूह द्वारा बच्चों को खट्टी गंध वाली सब्जी और कंकड़ वाला चावल परोसा गया। सहायिका ने जब खाना परोसा तो खराब होने की पुष्टि हुई। मेन्यू के अनुसार उपमा और दाल-रोटी परोसनी थी लेकिन खिचड़ी आलू-चना और लौकी की बासी सब्जी भेजी गई। लंबे समय से रोटी नहीं मिल रही है जिससे बच्चे भूखे रह रहे हैं। शिकायत मिलने पर जनपद सदस्य और महिला बाल विकास सभापति दीक्षा मेश्राम ने मौके पर निरीक्षण किया। पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। दक्षिण बैहर के दो दर्जन से अधिक गांवों में लंबे समय से नेटवर्क बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया और उन्होंने बालाघाट-बैहर मार्ग पर करीब चार घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मोहनपुर चालीसबोड़ी कावेली और कंसगी गांवों के लोग नेटवर्क की गंभीर समस्या और सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशान हैं। पूर्व सरपंच धनलाल उईके और आदिवासी नेता दिनेश धुर्वे ने बताया कि बिजली उपलब्ध होने के बावजूद सही लाभ नहीं मिल रहा। एसडीएम एमआर धुर्वे ने कहा कि टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बिजली-पानी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। नगर पंचायत लांजी की अध्यक्ष रेखा ताराचंद कालबेले के खिलाफ 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को 12 पार्षद जिला मुख्यालय पहुंचे और शपथपत्र सहित आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें 6 भाजपा 3 कांग्रेस 2 निर्दलीय और 1 आम आदमी पार्टी के पार्षद शामिल हैं। कुल 15 पार्षदों वाले नगर पंचायत में सत्ता पक्ष के कई पार्षद भी अध्यक्ष के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उपाध्यक्ष संदीप कुमार रामटेकर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष भ्रष्टाचार कर रही हैं और विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रही हैं। नेता प्रतिपक्ष सौरभ पसीने ने कहा कि अध्यक्ष के पति का हस्तक्षेप बढ़ा है और पार्षदों की सुनवाई नहीं होती। पार्षद पूनम शरद आसटकर ने बताया कि वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद बालाघाट ने दिव्यांगजनों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाया। भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट सूची मोबाइल नंबर सहित प्रकाशित कर दी गई। इसके बाद कुछ स्कैमर कॉल के माध्यम से दिव्यांग अभ्यर्थियों को झांसा देकर पैसे की मांग करने लगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए सायबर थाना कोतवाली बालाघाट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को भी अवगत कराया गया। नपाध्यक्ष ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन योग्यता एवं नियमों के आधार पर ही होगा। अभ्यर्थियों से अपील है कि ऐसे कॉल्स के झांसे में न आएँ और किसी भी आर्थिक नुकसान से बचें।