राजधानी भोपाल में रविवार को मंत्री विश्वास सारंग में प्रेस वार्ता का आयोजन किया मंत्री सारंग ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में कल से विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 11 से 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें लाखों बहनें प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधेंगी। इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी और तब से लगातार 16 वर्षों से लाखों बहनें मंत्री सारंग को रक्षा सूत्र बांध रही हैं। यह आयोजन वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। महोत्सव के दौरान नरेला विधानसभा के विभिन्न वार्डों में विशेष कार्यक्रम होंगे जिनमें मेहंदी सावन के झूले और बच्चों के खेल की विशेष व्यवस्था की गई है। विश्वास विजय वाहिनी के माध्यम से बहनों को रक्षा संकल्प दिलाया जाएगा। इस बार का महोत्सव बहनों को समर्पित है और इसके साथ लव जिहाद के खिलाफ बड़े जन जागरण अभियान की भी शुरुआत होगी। आयोजन में हर बहन को संकल्प दिलाया जाएगा कि वे धर्म परिवर्तन और बहलाने-फुसलाने के खिलाफ डटकर लड़ेंगी।