Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Aug-2025

राजस्व अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ सरकारी वाहन और डोंगल किया जमा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयनित होने स्कूली बच्चों ने दिखाया जौहर वार्ड नंबर १३ गंगानगर की समस्याओं को लेकर आप पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश भर के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शासन द्वारा न्यायालयीन व गैर न्यायालयीन कार्यों के विभाजन के विरोध में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों ने कार्य से विरत होकर सरकारी वाहन व डिजीटल हस्ताक्षर डोंगल सीलबंद कर प्रशासन को जमा कराए। संघ अध्यक्ष तहसीलदार भूपेन्द्र अहिरवार ने बताया कि कार्य विभाजन से न्यायालयीन कार्यों का भार अधिकारियों पर बढ़ेगा। पूर्व में भी आदेश स्थगन हेतु निवेदन किया गया था परंतु मांगें न माने जाने पर यह हड़ताल प्रारंभ की गई है। लोक शिक्षण संचानालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ६ अगस्त को स्थानीय टर्फ मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें खैरलांजी बालाघाट व लालबर्रा ब्लॉक के बच्चे शामिल हुये। जिनके बीच हॉकी प्रतियोगिता कराकर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये जिले की टीम के लिये खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इस संबंध में प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने बताया कि संभाग स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन १ से ३ सितम्बर तक सिवनी में आयोजित गिया है। इस प्रतियोगिता में चयन के लिये जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूली खिलाडिय़ों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। वार्ड नंबर 13 गंगा नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आप पदाधिकारी मनोज पमनानी ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा पक्की सड़क नाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। बारिश में रहवासियों को भारी परेशानी होती है। पूर्व में नपाध्यक्ष व पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो स्थानीय रहवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। बालाघाट जिले के ग्राम चंदपुरी में 4 अगस्त को परहा लगाने का कार्य पूर्ण होने पर पारंपरिक उत्सव मनाया गया। सरपंच नरेंद्र उइके के खेत में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी आंचल खोबरागड़े भी शामिल रहीं। उन्होंने किसानों के साथ धान रोपाई कर उनका उत्साहवर्धन किया और फसलों की बीमारियों के उपचार की जानकारी दी। परंपरा के अनुसार हल और दतारी से खेत की जुताई की गई। महिलाओं ने लोकगीत गाए और सरपंच ने शहनाई-बाजे के साथ खेत पहुंचकर धरती माता की पूजा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इष्टदेव की पूजा कर पारंपरिक नृत्य किया जिससे पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित किया गया।