आयोग सदस्य बनने के बाद मौसम बिसेन का प्रथम नगर आगमन फलों से तौला गया बीसी राय ट्रॉफी 2025-26: दूसरे दिन हिमाचल असम बिहार और अरुणाचल की धमाकेदार जीत भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बामसेफ का क्लस्टर अधिवेशन सम्पन्न मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य बनाए जाने के बाद रविवार को मौसम बिसेन का प्रथम नगर आगमन हुआ। आयोग सदस्य मौसम के आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फलों से तौला गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने नए दायित्व मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना बडा दायित्व देना जनमत का आशीर्वाद और पार्टी के अंसख्य कार्यकर्ताओं का सम्मान है। वह इस दायित्व का निर्वहन जनकल्याण और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए करेगी। जिला मुख्यालय में खेली जा रही जुनियर ब्वायज नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप बीसी राय ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश असम बिहार और अरुणाचल प्रदेश की टीम ने जीत दर्ज कीबीसी राय ट्रॉफी के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश व अंडमान एंड निकोबार के बीच मैच खेला गया जिसमें हिमाचल प्रदेश ने 4-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह असम व राजस्थान के बीच खेले गए मैच में असम ने 3-0 से बिहार व सिक्कम के बीच खेले गए मैच में बिहार ने 5-1 से और अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में अरुणाचल प्रदेश ने 3-1 से जीत दर्ज की। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बामसेफ जिला इकाई एवं आफसुट विंग्स बालाघाट द्वारा बालाघाट-सिवनी क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन रविवार को माता सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास बिरसा मुंडा चौक में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई जिसके पश्चात नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली विभिन्न चौकों से होती हुई कार्यक्रम स्थल वापस पहुंची। अधिवेशन में वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए समरसता समानता व सामाजिक न्याय के मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन युवाओं और संविधान प्रेमियों की सहभागिता रही। सावन मास के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं द्वारा सावन झूला हरियाली तीज महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सर्ववर्गीय कलार समाज महिला समिति द्वारा २७ जुलाई को हरियाली तीज सावन झूला का आयोजन आम्बेडकर चौक स्थित तुरकर भवन में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया गया। वहीं सावन झूला झूलकर रिकाडिंग गीतों पर नृत्य कर जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।