श्रेय लेने मची होड़ एक ही सड़क का बार बार किया जा रहा भूमिपूजन MIG भवन निर्माण में अनियमितताओं पर कमल नाथ ने मांगी उच्च स्तरीय जांच 3% से कम राजस्व वसूली पर कलेक्टर ने अधिकारियों से मांगा जवाब डेढ़ लाख की सागौन के साथ पकड़ाए तस्कर श्री जी कंपनी के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा शहर में अब श्रेय की राजनीति देखने को मिल रही है। अपना अपना श्रेय दिखाने के लिए नेता भूमिपूजन कर अपना श्रेय स्थापित करने की होड़ में लगे हुए है। श्रेय के चलते एक ही सड़क का कई नेताओं द्वारा भूमिपूजन किया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर ४० की एक सीसी सड़क का तीन नेताओं द्वारा भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक ४० में सीएम इंफ्रा योजना के तहत १५ लाख रूपए की लागत से ३०० मीटर की सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था। जिसकी स्वीकृति सीएम द्वारा तीन माह पहले दे दी गई थी। वहीं तीन माह पूर्व ही मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा वर्चुअल रूप से इसका भूमिपूजन कर दिया गया था। शुक्रवार को सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा था तभी वार्ड पार्षद तरूण कराडे द्वारा वार्ड वासियों के साथ मिलकर सुबह उक्त सड़क का भूमिपूजन किया गया। जैसे ही यह बात भाजपा खेमे को पता चली तो महापौर विक्रम अहके ने दोपहर में मंडल अध्यक्ष सहित सभापतियों के साथ पहुंचकर उसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा के ईमलीखेड़ा क्षेत्र में चल रहे मध्यम आय वर्ग (MIG) भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। श्री नाथ ने बताया कि निर्माण कार्य निविदा शर्तों के अनुसार नहीं हो रहा और गुणवत्ता भी खराब है। इसके साथ ही नगर पालिका पर हितग्राहियों से जबरन रजिस्ट्री और अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। शुक्रवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही न हो और राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। श्री सिंह ने वसूली में 3 प्रतिशत से कम प्रगति वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही नामांतरण सीमांकन व बंटवारे के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। जिले में सागौन तस्करी के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। गुरूवार की रात पश्चिम हर्रई परिक्षेत्र सा. में गश्ती दल ने तीन लोगों को १९ नग सागौन की लकड़ी सहित पकड़ा है। पकड़ी गई सागौन की कीमत करीब ड़ेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है। गुरूवार-शुक्रवार की रात जब पश्चिम हर्रई का अमला जंगल में गश्त कर रहा था तभी गश्ती दल ने अलसुबह हर्रई-बुढ़ैना मार्ग पर एक पिकअप वाहन को जंगल के रास्ते से आते हुए देखा तो संदेह के अधार पर उक्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें सागौन के १९ लट्ठे चरपट भरे हुए थे। मोहखेड़ थाना क्षेत्र में स्थित नई जेल अर्जुनवाड़ी के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों ने श्रीजी कंपनी पर लंबे समय से भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों का कहना है कि वे कई वर्षों से कंपनी के लिए लेबर रेट पर कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका पारिश्रमिक नहीं मिला है। भुगतान न मिलने से ठेकेदारों को मजदूरों को पैसा देना और स्वयं का गुज़ारा करना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में उन्होंने मोहखेड़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। लोकसभा क्षेत्र के दोनों जिलों छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के विकास सहित अन्य मुद्दों को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। संसद के मानसून सत्र के लिए सांसद साहू इन दिनों नई दिल्ली मेें हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में केन्द्रीय मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर रहे है। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया और तोखन साहू के बाद वे संसद भवन में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले।मिली जानकारी के अनुसार सांसद ने केन्द्रीअमित शाह से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बंटी साहू ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर बधाईं भी दी। छिंदवाड़ा के ग्राम राजाखोह में कुछ दिनों पूर्व मिले एक अज्ञात शव की पहचान केवल पिता बुद्धु चंद्रवंशी निवासी धबई हाल काराबोह के रूप में हुई थी। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एएसपी आयुष गुप्ता व सीएसपी अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना कुंडीपुरा और चौकी धरमटेकड़ी की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान संदेही रामलाल पिता पूरन धुर्वे को जमुनिया बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जहां उसने मामूली विवाद में लकड़ी से चोट मारने की बात कबूल की जिससे केवल की मौत हो गई थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर के साउथ सिविल लाइन क्षेत्र में एक शराबी ट्रेनी वकील ने किराए का कमरा न मिलने पर बुजुर्ग मकान मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें आरोपी की धमकियां साफ सुनाई दीं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम आरोपी वीर काले (26) को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर निगम के एमआरएफ प्लांट में प्रतिदिन हजारो टन गीला-सूखा कचरा वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है। महापौर विक्रम आहाके एवं निगमायुक्त सी.पी. राय के कुशल नेतृत्व में यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। प्लांट में कचरे की अलग-अलग छंटाई कर रीसायक्लिंग की जाती है जिससे कचरा निपटान की समस्या में कमी आई है। नगर निगम द्वारा नागरिकों को घर-घर जाकर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व-कराधान पीएम आवास योजना (ग्रामीण) मनरेगा सीएम हेल्पलाइन स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। पीएम आवास की तीसरी किश्त प्राप्त हितग्राहियों के मकानों की स्थिति समग्र सीडिंग और अपडेशन की समीक्षा की गई। साथ ही पंचायत टैक्स वसूली और लेखों की ऑनलाइन ऑडिट प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए। योजना वॉरियर्स क्रिकेट टीम ने शनिवार सुबह खेल मैदान में गाजर घास की सफाई कर समाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। टीम के खिलाड़ियों ने स्वयं के अभ्यास मैदान में उगी पार्थेनियम घास को हटाकर न केवल खेल वातावरण सुधारा बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। तीन घंटे चले इस अभियान में टीम के ऋषभ स्थापक पारस नागवंशी पूनम मालवीय अक्षय चेड़गे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति की बैठक गुरुवार शाम को आयोजित की गई जिसमें 10 अगस्त को निकलने वाले पारंपरिक भुजलिया चल समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चल समारोह इस वर्ष भी धार्मिक श्रद्धा सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक स्वरूप निकाला जाएगा ।कार्यक्रम की शुरुआत श्री बड़ी माताजी एवं चौबे बाबा के पूजन से होगी। बैठक में समिति पदाधिकारियों के साथ नगर के युवाओं ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम शहर के मकान मालिकों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करें। टीआई आशीष धुर्वे ने कहा कि हाल ही में कुछ ऐसी घटना है कि घटी जिसके बाद यह कदम आवश्यक हो गया है पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना जानकारी दिए मकान किराए पर देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा के आदर्श ग्राम कपड़वाड़ी में आधार फाउंडेशन द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 111 महिलाओं को फलदार पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर सखियों ने रैली निकालकर नशामुक्त भारत और स्वच्छता का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। पौधरोपण के साथ एक पौधा माँ के नाम अभियान को भी बढ़ावा दिया गया।