Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2025

यूरिया के लिए बारिश में 5 घंटे भीगे किसान गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे दिग्विजय गजराज की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे दिग्विजय अशोकनगर में मल खिलाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वे गजराज लोधी के घर जाने के बाद राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के साथ मुंगावली थाने पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने पुलिस से पूछा कि क्या वर्दी में संविधान का पालन नहीं करना चाहिए। अब यूरिया के लिए बारिश में 5 घंटे भीगे बारिश के बीच कतार में लगे हुए किसानों की ये तस्वीर है डीएमओ डबल लॉक परिसर की। मंगलवार को यूरिया के लिए किसान यहां सुबह 6 बजे से लाइन में लग गए थे जबकि 11 बजे वितरण शुरू हुआ। किसान सिर पर पॉलीथिन छाता लेकर 5 घंटे तक लाइन में खड़े रहे। 100 साल की हथिनी वत्सला नहीं रही पन्ना टाइगर रिजर्व की नामचीन हथिनी वत्सला का आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे निधन हो गया। वत्सला की उम्र 100 साल से अधिक थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। ग्वालियर में फूफा ने नाबालिग भतीजी से किया रेप ग्वालियर में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले फूफा को मंगलवार को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाला है इसलिए इसमें किसी भी तरह की राहत नहीं दी जा सकती। आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। एमपी में अब तक 14 इंच बारिश 74% ज्यादा मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 14 इंच बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 74% ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश के 35 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर रीवा शहडोल और सागर संभाग में असर ज्यादा रहेगा।