इंफोसिस कंपनी में वॉशरूम में महिला का वीडियो बनाया वॉशरूम में महिला का वीडियो बनाया कर्नाटक के बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी के कर्मचारी को महिला सहकर्मी का ऑफिस के वॉशरूम में चोरी-चुपके वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान स्वप्निल नागेश माली के रूप में हुई है। वह 28 साल का है और आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को घाना का सर्वोच्च सम्मान द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 अलग-अलग समझौते (MoU) साइन किए। 15 हजार फीट ऊंचाई पर गाना गाया हिमाचल प्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लाहौल-स्पीति स्थित 15 हजार फीट ऊंचे कुंजम दर्रे में खास अंदाज में संगीत का आनंद लिया। उन्होंने पार्श्व गायक मोहित चौहान और सांसद कंगना रनोट के साथ एक गीत गुनगुनाया जिसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। पहलगाम से पहला जत्था रवाना आज से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार सुबह बाबा अमरनाथ की पहली आरती की गई। वहीं पहला जत्था बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से रवाना अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगाते रहे। हरियाणा में वर्कआउट करते व्यक्ति की मौत हरियाणा के फरीदाबाद में जिम में वर्कआउट करते समय 37 साल के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का वजन 170 किलो का हो चुका था जिस कारण उसने 4 महीने पहले ही जिम जॉइन की थी। वह वर्कआउट कर वजन कम करना चाहता था। 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। इंडोनेशिया के बाली द्वीप के पास जहाज डूबा इंडोनेशिया के बाली द्वीप के पास गुरुवार को 65 लोगों को ले जा रही एक जहाज के डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई और 29 को बचा लिया गया है। जबकि 32 लोग अब भी लापता हैं।