Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Jul-2025

सरकार 12% GST स्लैब खत्म करने की तैयारी में 1. टूथपेस्ट कपड़े और बर्तन हो सकते हैं सस्ते केंद्र सरकार आम आदमी को राहत देने की तैयारी में है। सरकार 12% जीएसटी स्लैब को खत्म कर सकती है और टूथपेस्ट बर्तन कपड़े जूते जैसे रोजमर्रा के सामान को 5% जीएसटी स्लैब में लाया जा सकता है। इससे ये चीजें सस्ती हो जाएंगी। इनकम टैक्स में छूट के बाद अब जीएसटी में कटौती कर मिडिल क्लास और लोअर-इनकम ग्रुप को राहत देने की योजना पर काम हो रहा है। 2. शेयर बाजार में जोरदार तेजी सेंसेक्स आज 400 अंकों की बढ़त के साथ 83800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 100 अंक चढ़कर 25550 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखी गई है। टाटा मोटर्स पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा ने मजबूती दिखाई जबकि कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व में गिरावट रही। आईटी मेटल और ऑटो सेक्टर के प्रदर्शन ने बाजार को सहारा दिया। 3. SBI ने RCOM को घोषित किया फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के लोन अकाउंट को फर्जी घोषित कर दिया है। बैंक का आरोप है कि कंपनी ने लोन का दुरुपयोग किया और रकम को ग्रुप की अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया। SBI ने अनिल अंबानी का नाम रिजर्व बैंक को रिपोर्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह टेलीकॉम सेक्टर में एक बड़ी वित्तीय गड़बड़ी मानी जा रही है। 4. माइक्रोसॉफ्ट करेगी 9000 कर्मचारियों की छंटनी दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस साल दूसरी बार बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी लगभग 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। इससे कंपनी के 4% स्टाफ पर असर पड़ेगा। इससे पहले मई 2025 में कंपनी ने 6000 कर्मचारियों को हटाया था। कंपनी का कहना है कि यह कदम बदलते बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए उठाया गया है। 5. SBI की डिजिटल सेवाएं ठप 2 जुलाई को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की डिजिटल सेवाएं अचानक ठप हो गईं। YONO UPI RTGS NEFT और IMPS जैसी सेवाओं में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर के अनुसार दोपहर 12:45 से 2 बजे के बीच 800 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि बैंक ने जानकारी दी कि दोपहर 2 बजे के बाद सभी सेवाएं सामान्य हो गईं।