Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
02-Jul-2025

सेंसेक्स 200 अंक नीचे 83500 पर कारोबार कर रहा बुधवार 2 जुलाई को सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरकर 83540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है ये 25480 के स्तर पर है सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। इंफोसिस टेक महिंद्रा और TCS में 1% से ज्यादा की तेजी है। HDFC बजाज फिनसर्व और इटरनल (जोमैटो) नीचे हैं निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी है। NSE का IT इंडेक्स 1.54% चढ़ा है। मेटल और फार्मा में भी तेजी है। FMCG और सरकारी बैंकों में मामूली गिरावट है। सोना ₹173 गिरकर ₹97257 पर आया सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹173 कम होकर ₹97257 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97430 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1063 घटकर ₹105900 प्रति किलोग्राम हो गई है इससे पहले ये ₹106963 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹109550 और सोने ने ₹99454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। क्रिजैक लिमिटेड का IPO आज से ओपन हुआ क्रिजैक लिमिटेड का IPO आज यानी 2 जुलाई से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 4 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। 9 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 860 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। हर भारतीय ₹4.8 लाख का कर्जदार भारत के हर व्यक्ति पर औसतन 4.8 लाख रुपए का कर्ज है। मार्च 2023 में यह 3.9 लाख रुपए था। बीते दो साल में इसमें 23% की बढ़ोतरी हुई है। यानी हर भारतीय पर औसतन 90000 रुपए का कर्ज और बढ़ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2025 की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।