1. ChatGPT दुनियाभर में डाउन भारत-अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित OpenAI का पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT मंगलवार को ग्लोबल स्तर पर डाउन हो गया। भारत और अमेरिका में सबसे ज्यादा यूजर्स को इसका असर महसूस हुआ। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारत में दोपहर 12 बजे के बाद से हजारों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कीं। दोपहर 3 बजे तक भारत में 800 और अमेरिका व यूके में 1000 से ज्यादा यूजर्स ने डाउन होने की सूचना दी। OpenAI ने कहा है कि वह समस्या की जांच कर रहा है। 2. शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल है। सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ 82650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त के साथ 25200 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट देखी गई। बैंकिंग आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मजबूती है जबकि एनर्जी और FMCG सेक्टर पर दबाव बना हुआ है। 3. अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की राह पर अंतिम मंजूरी बाकी अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता में सहमति बन गई है। अब इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्वीकृति का इंतजार है। समझौते में अमेरिकी कंपनियों को रेयर अर्थ मिनरल्स की पहुंच और चीनी सामानों पर टैरिफ में कटौती शामिल है। इस सहमति से वैश्विक व्यापारिक तनाव में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 4. FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 6.3% रहेगी: वर्ल्ड बैंक विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा है। यह पिछले वर्ष की 6.5% ग्रोथ से थोड़ा कम है। विश्व बैंक ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वहीं वैश्विक GDP में 2025 में गिरावट की संभावना है और यह 2.3% तक सीमित रह सकती है जो 2008 के बाद सबसे धीमी रफ्तार होगी। 5. चांदी ₹1.07 लाख किलो पर पहुंची सोना भी महंगा हुआ सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया और यह ₹107000 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत ₹1440 बढ़ी। वहीं सोना भी ₹495 की तेजी के साथ ₹96359 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस साल अब तक सोने की कीमत ₹20197 बढ़ चुकी है।