Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
29-May-2025

बैंक रहेंगे12 दिन बंद अगला महीना यानी जून शुरू होने वाला है। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। महीने की शुरुआत छुट्‌टी से होगी। 1 जून को रविवार है। केरल में 6 से 8 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में कारोबार नहीं होगा। 6 जून ईद-उल-अजहा​​​​​​​ 7 जून को बकरीद (ईद-उज-जुहा) और 8 जून को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं ओडिशा-मणिपुर में 27 से 29 जून तक और मिजोरम में 28 से 30 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81540 पर कारोबार कर रहा हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार 29 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है ये 24800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। इंफोसिस टेक महिंद्रा और टाटा स्टील करीब 2% ऊपर हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस में मामूली गिरावट है। हिंडनबर्ग केस में SEBI की पूर्व चीफ को क्लीनचिट SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को हिंडनबर्ग मामले में लोकपाल ने क्लीनचिट दे दी है। लोकपाल की एंटी करप्शन बॉडी ने हिंडनबर्ग केस में उनके खिलाफ सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया है। लोकपाल ने कहा है कि बुच के खिलाफ जांच का आदेश देने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। इंडिगो के नए चेयरमैन बने पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विक्रम सिंह मेहता को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। विक्रम पूर्व IAS ऑफिसर रह चुके हैं। इससे पहले विक्रम शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वे मिस्र में शेल मार्केट्स व शेल केमिकल्स के सीईओ जैसे पद भी संभाले चुके हैं। विक्रम पूर्व चेयरमैन वेंकट सुमंत्रन की जगह लेंगे। सुमंत्रन ने तीन साल तक कंपनी की कमान संभाली थी। उन्होंने इंडिगो बोर्ड में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। धान समेत 14 फसलों की MSP में बढ़ोतरी केंद्र सरकार ने धान कपास सोयाबीन अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने 28 मई को यह फैसला लिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2369 रुपए तय की गई है जो पिछली MSP से 69 रुपए ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन ने टाटा-केमिकल्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन 29 मई 2025 से टाटा केमिकल्स के डायरेक्टर और चेयरमैन पद से हट जाएंगे। कंपनी ने बुधवार (28 मई) को शेयर बाजारों (BSE-NSE) को फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन की जगह मौजूदा डायरेक्टर एस. पद्मनाभन को टाटा केमिकल्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस पद पर उनका कार्यकाल 30 मई 2025 से प्रभावी होगा।