Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Nov-2024

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत अनियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के संयुक्त महासंघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 19 नवंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के तहत सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए कामकाज बंद कर दिया है। इसके चलते नगरपालिकाओं और नगरीय निकायों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सफाई व्यवस्था जल आपूर्ति और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर पड़ा है। सफाई कर्मचारी काम पर न आने से सड़कों और मोहल्लों में कचरा इकट्ठा हो गया है। वहीं पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य प्रशासनिक कार्य भी ठप पड़े हैं जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। एमसीबी जिला के नगर निगम चिरमिरी के कर्मचारियों की आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं क्योंकि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े हिंदू त्योहार बिना किसी खुशी के बीत गए और नगर निगम के गरीब कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कर्मचारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा ष्कर्मचारियों के वेतन में पहले एक-दो महीने की देरी होती थी जिसे लोग किसी तरह सहन कर लेते थे। लेकिन अब पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से हालात बहुत खराब हो गए हैं।ष्डॉ. जायसवाल ने कलेक्टर से अपील करते हुए कहा कि निगम के इन गरीब कर्मचारियों के हित में तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा ष्कर्मचारी दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।