अंतर्राष्ट्रीय
पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति 6 माह में 36 लाख रुपए बढ़ी है। विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर 2023 में दिए शपथ पत्र में शिवराज ने 8.62 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी। लोकसभा चुनाव के लिए अप्रैल 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार यह बढ़कर 8.98 करोड़ रुपए हो गई है। इन 6 महीनों में शिवराज के पास नकद राशि 1.15 लाख से बढ़कर 2.05 लाख हुई है। वहीं उनकी पत्नी साधना के पास 6 माह पहले 1.10 लाख रुपए कैश था जो अब 1.65 लाख रुपए हो गया है। चुनाव आयोग को दी जानकारी में पूर्व सीएम ने बताया है कि उनकी वार्षिक आमदनी 32.63 लाख जबकि साधना सिंह की वार्षिक आमदनी 46.08 लाख रुपए है।