चैत्र नवरात्र के लिए सीहोर जिले से 80 km दूर सलकनपुर में 800 फीट ऊंचे विंध्याचल पर्वत पर विराजीं विजयासन माता का मंदिर सज गया है। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नवरात्रि के नौ दिनों में करीब 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। देवी लोक के निर्माण के कारण नवरात्र में व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। सकलनपुर में मुख्य सड़क से देवीधाम पहाड़ी तक के मार्ग पर वाहन ले जाने पर वैन लगाया गया है। मंदिर तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार के प्राइवेट वाहन नहीं ले जा सकेंगे। नवरात्र में रोप-वे 15 घंटे तक चालू रहेगा। 9 दिनों तक मां विजयासन के दर्शन साढ़े 21 घंटे तक होंगे। अगर आप भी माता के दर्शनों के लिए जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। मंदिर के गर्भगृह में विजयासन माता की स्वयंभू प्रतिमा है। मंदिर परिसर में देवी लक्ष्मी सरस्वती और भैरव के मंदिर भी हैं। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि 9 दिनों तक विजयासन माता के पट तड़के 3 से रात 12.30 बजे तक खुले रहेंगे। नवरात्रि में रोजाना मां विजयासन का दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। 108 ज्योति प्रज्ज्वलित होंगी। 5 पहर आरती होगी। विशेष सिंगार किया जाएगा अष्टमी के दिन होगा महा हवन.