मध्य प्रदेश अब टाइगर स्टेट के साथ-साथ अपने तेंदुआ स्टेट का खिताब बरकरार रखने में भी कामयाब हो गया है। केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्रालय ने तेंदुआ गणना की संख्या गुरुवार को जारी करते हुए बताया कि 2018 2022 व 2023 की गणना में भी मध्य प्रदेश में सर्वाधिक तेंदुआ पाए गए थे।राज्य में तेंदुए की संख्या 486 बढ़कर 3907 हो गई है। वहीं कर्नाटक को पछाड़ते हुए महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आ गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में तेंदुआ की संख्या 1690 से बढ़कर 1985 हो गई है। जबकि कर्नाटक में मात्र 93 तेंदुआ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक में कुल 1879 तेंदुआ पाए गए हैं। बता दे कि तेंदुओं के मामले में मध्य प्रदेश को लगातार तीसरी बार ये उपलब्धि मिली है। जिसपर पर्यटन विभाग ने ये उम्मीद जताई है कि इस रिपोर्ट के बाद प्रदेश में वन्यप्राणी पर्यटन को पंख लगेंगे।