मोदी–मर्ज ने साबरमती आश्रम में गांधी को किया नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल और सूत अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गेस्ट बुक में मर्ज ने लिखा कि गांधी की अहिंसा स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सोच आज भी दुनिया को प्रेरित करती है और न्याय व संवाद को बढ़ावा देती है। आश्रम दौरे के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे जहां उन्होंने इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में भाग लिया और साथ में पतंग उड़ाई। इसके बाद पीएम मोदी पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह पीएम मोदी के गुजरात दौरे का अंतिम दिन है। ISRO का बड़ा मिशन PSLV से स्पाई सैटेलाइट अन्वेषा लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार सुबह 10 18 बजे श्रीहरिकोटा से PSLV C62/EOS N1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित स्पाई सैटेलाइट अन्वेषा और 14 को पैसेंजर सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया। अन्वेषा अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक से लैस है और यह झाड़ियों जंगलों और बंकरों में छिपे दुश्मनों की भी सटीक तस्वीरें लेने में सक्षम है। सभी सैटेलाइट्स को सूर्य समकालिक कक्षा में तैनात किया जाएगा जहां अन्वेषा को लगभग 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। LoC पर ड्रोन अलर्ट सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जम्मू कश्मीर के सांबा राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान सीमा और LoC के पास रविवार शाम करीब 5 संदिग्ध ड्रोन देखे गए। राजौरी के नौशेरा सेक्टर और सांबा के रामगढ़ सेक्टर में ड्रोन जैसी गतिविधियों पर जवानों ने फायरिंग की। पुंछ के मनकोट सेक्टर में भी ड्रोन की हलचल दर्ज की गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने फॉरवर्ड इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इससे पहले 9 जनवरी को सांबा में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद हुई थी। BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे का मराठी एकता पर जोर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दादर के शिवतीर्थ मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मराठी एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा जमीन और पहचान पर खतरा है। राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए कड़ा बयान दिया। उन्होंने अडाणी समूह पर मुंबई और MMR क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि कुछ ताकतें मुंबई को महाराष्ट्र से अलग पहचान दिलाने की कोशिश कर रही हैं। महाराष्ट्र का अनोखा ‘गोट बैंक’ महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चालीसगांव तहसील में एक अनोखा बैंक संचालित हो रहा है जहां पैसों की बजाय बकरियों का लेन देन होता है। ‘गोट बैंक’ के जरिए अब तक 300 से अधिक गरीब विधवा और भूमिहीन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। सेवा सहयोग फाउंडेशन महिलाओं को बकरी पालन का प्रशिक्षण देकर एक बकरी देता है। 6 से 9 महीने बाद महिला को एक मेमना बैंक में लौटाना होता है जिसे आगे किसी और जरूरतमंद महिला को दिया जाता है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी हैं। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों की हत्या और उन्हें जिंदा जलाने का आरोप लगाया है और इसे इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद की साजिश बताया है। दो हफ्तों में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर अलग अलग एजेंसियों के आंकड़े सामने आए हैं। मसूद अजहर का कथित ऑडियो वायरल पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह हजारों आत्मघाती हमलावरों के तैयार होने का दावा करता सुनाई देता है। हालांकि इस ऑडियो की तारीख और प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। ट्रम्प का विवादित पोस्ट खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट बताते हुए एक पोस्ट किया है। पोस्ट में जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र किया गया है। इस दावे पर व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प की योजना पर विवाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जिम्मेदारी जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस कमांड को सौंपी गई है हालांकि सैन्य अधिकारी इसे गैरकानूनी और अव्यावहारिक मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम घरेलू राजनीति और आगामी मिड टर्म चुनावों से जुड़ा हो सकता है।मोदी–मर्ज ने साबरमती आश्रम में गांधी को किया नमन