क्षेत्रीय
वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश किया। बजट को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया में व्यक्त की है। छिंदवाड़ा में एक तरफ जहां भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने इस बजट को काफी अच्छा बताया है उन्होंने कहा है कि बजट गरीब और आम जनता के साथ व्यापारियों के लिए भी काफी अच्छा है। जबकि कांग्रेस जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने सिर्फ बजट को निराशाजनक बताया है। उपाध्याय ने कहा कि बजट में और ज्यादा सुधार की आवश्यकता थी। गरीबों के लिए और रोजगार के लिए कोई कल्याणकारी योजनाएं नहीं है।