Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Jan-2024

MP UP समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट प्रदेश उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में तेज हवाओं के साथ आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कोटा में शनिवार की सुबह के शुरुआत ओलों के साथ हुई। इस वजह से ठंड का असर और ज्यादा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना के चलते तापमान और नीचे जा सकता है। वहीं राजस्थान के जयपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की ठंड की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सीकर में भी 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। राशन घोटाला मामले में TMC नेता गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने TMC नेता और बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर अध्य को ED ने शनिवार 6 जनवरी की सुबह गिरफ्तार कर लिया। ED और CRPF की टीम शुक्रवार 5 जनवरी को शंकर और TMC नेता शेख शाहजहां के घर रेड डालने गई थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचेगा इसरो का आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट 126 दिनों में 15 लाख Km का सफर तय करने के बाद सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) तक पहुंच जाएगा। आज शाम लगभग 4 बजे इसके हेलो ऑर्बिट में पहुंचने की उम्मीद है। केजरीवाल आज से 3 दिन के गुजरात दौरे पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से 3 दिन (67 और 8 जनवरी) के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे राज्य के कई शहरों का दौरा करेंगे साथ ही कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभाएं भी करेंगे। केजरीवाल आज जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा से भी मिलने जाएंगे। FY24 में 7.3% की दर से बढ़ सकती है इकोनॉमी भारत की इकोनॉमी 31 मार्च को खत्म होने वाले मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 7.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी शुक्रवार (5 जनवरी) को नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने एडवांस एस्टीमेट रिपोर्ट जारी करते हुए दी। बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले हिंसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में शुक्रवार (5 जनवरी) रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। ये घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। दूसरी तरफ 12 विपक्षीय पार्टियों ने मिलकर चुनाव के दौरान 48 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।