1. तीन अवैध कालोनियों पर चल निगम का बुलडोजर बुधवार को चंदनगांव में काटी जा रही अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान न तो भूमाफियाओं के नाम सामने आए और न ही वे। लेकिन तीनों कालोनियों में भू मालिकों के एक दर्जन के करीब नाम सामने आए है। अब नगर निगम इन्हीं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है। उपयंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम ने तीन अलग अलग क्षेत्र जिसमें चंदनगांव पोलाग्राउड के पासभरतादेव ठाकरे ढ़ाना और चंद्रप्रभा लॉन के करीब कार्रवाई की है। तीनों क्षेत्रों का रकबा 6 एकड़ के करीब है। यहां नाली निर्माण बाउड्री वाल तैयार कर ली गई थी। जिसे जेसीबी मशीन चलवाकर धवस्त कर दिया गया है। करीब दो घंटे में तीनों स्थान पर कार्रवाई की गई है। 2. कल से मंडी में फिर होगी नीलामी हिट एंड रन केस में हड़ताल का असर मंडीयो में भी देखने को मिल रहा था ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने से मंडियों में वाहन नही पहुंच पा रहे थे वहीं आज केस में लगी रोक के बाद ड्राइवरों ने फिर से स्टेरिंग सम्भाल ली है जिसके बाद से अब कल से गुरैया मंडी में अनाज व्यापारी संघ ने भी फिरसे नीलामी कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। 3. अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो परासिया विधानसभा के अंतर्गत गुढ़ी की ओर से धान भरकर जा रहा ऑटो हिंगलाज मंदिर के पास गुलाई में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे ऑटो में सवार एक महिला व पुरुष को चोंट आने पर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है। 4. खेल खेल में मासूम के हाथ मे फूटा रस्सी बम मोहखेड़ क्षेत्र में एक 12 साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में हाथ में रस्सी बम फोड़ लिया। जिससे वह पूरी तरह से जख्मी हो गया परिजनों द्वारा तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बच्चे की मां ने बताया कि की प्रेम अपने घर में खेल रहा था उसी समय दीपावली के बचे पटाखे फोड़ने लगा इस दौरान रस्सी बम उसके हाथ में फूट गया जिससे चेहरे में चोंट के साथ हाथों की उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। 5. अचानक धसी जमीन ढह गए मकान ग्रामीण दहशत में परासिया विधानसभा के भाजीपानी ग्राम पंचायत में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जमीन धसने से कई मकान छतिग्रस्त हो गए और मकानों में दरार आ गई अच्छा यह हुआ कि कोई भी जनहानि नही हुई दरार देखते ही लोगो ने अपना घर खाली कर दिया जिसके बाद ग्रामीण कड़ाके की ठंड में टेंट में रहने को मजबूर हो गए। परासिया एसडीएम ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही जांच टीम को भेजा गया और अब घटना के स्थान का माइनिंग की टीम मुआयना कर रही है। 6. अयोध्या की पदयात्रा पर निकला युवक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा में देश और विदेश से भक्त दर्शन करने अयोध्या धाम पंहुच रहे हैं। भक्तो में अपार उत्साह देखने मिल रहा है इसी कड़ी में जामई के निवासी और बजरंग दल के स्वयंसेवक नितिन आम्रवंशी ने राम मंदिर निर्माण पर जामई से अयोध्या धाम तक 790 किलोमीटर तक की पदयात्रा का संकल्प लिया था जिसे पूरा करने 2 जनवरी को जामई से पदयात्रा शुरू की और आज छिंदवाड़ा पहुंचे जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने नितिन का स्वागत किया एवं भेंट देकर उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए बिदाई दी। 7. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे गए चालान बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों को अनदेखी पर सख्ती दिखाते हुए आज यातायात चौराहे पर वाहन चैकिंग की गई जिसमें हेलमेट लाइसेंस कागज सीट बेल्ट ई रिक्शा की विशेष रूप से चैकिंग की गई और लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे गए एवं यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। 8. 5 दिन तक शहर के विभिन्न स्थानों में होंगे शिविर आयोजित आज से शहर के विभिन्न हिस्सों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की योजनाओं के लाभ हेतु शिविरो का आयोजन प्रारंभ किया गया। बुधवार को प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ राज्यपाल चौक में हुआ एवं द्वितीय कार्यक्रम पुराना छापाखाना में आयोजित हुआ। इन शिविरो के माध्यम से हितग्राहियों के आवेदन लिए गए एवं हितलाभ भी प्रदान किया गया। दोनो शिविर का आरंभ कन्या पूजन के साथ हुआ एवं योजनाओं के जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर किरदार संस्थान द्वारा केंद्र शासन की योजनाओं को दिखाते हुए नाट्य मंचन भी किया गया। वहीं शिविर में हजारों की संख्या में हितग्राही शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक साहू नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे शेषराव यादव सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 9. मांस विक्रेताओं ने विस्थापित करने की मांग पिछले कुछ दिनों पूर्व निगम अमले द्वारा सिवनी रोड सुकलुढना के पास खुले में मांस विक्रय करने वालों पर कार्यवाही की गई थी जिसमे 30 से 35 दुकानदारों को हटाया गया था। ऐसे में दुकानदारों के साथ 250 से 300 परिवार प्रभावित हुआ है। जिसके बाद आज मास विक्रेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शासन की गाइडलाइन के साथ दोबारा विस्थापितकरने की बात कही ताकि काम काज कर घर परिवार का पालन पोषण कर सके। 10. सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत रात के अंधेरे में बिजली दिए जाने के कारण फसलों की सिंचाई करने के लिए किसान अंधेरे में जाने के लिए बाध्य हो गए हैं और अंधेरे में फसलों की सिंचाई करने के कारण कई किसान दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को ग्राम रजना के किसान मनोहर पराडक़र फसलों की सिंचाई करने सुबह 4 बजे घर से निकले ठंड के कोहरे में किसान फसलों की सिंचाई करते रहा परंतु कब करंट की चपेट में आ गया इसका उसे पता ही नहीं चला सुबह 8 बजे परिवार जनों द्वारा घर नहीं पहुंचने पर खेत में जाकर देखा तो मनोहर बिजली पेटी के नीचे पड़ा मिला लेकिन तब तक करंट की चपेट में आने से मनोहर की मौत हो चुकी थी। अब अन्य किसानों में रात्रि में सिंचाई के लिए जाने पर दहशत का वातावरण बना हुआ है।