Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Jan-2024

भाजपा नेता दामोदर राय मित्र मंडल द्वारा संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन सीहोर। देश के लोकप्रिय भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री केन्दीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन के मौके पर हर साल की तरह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर राय के नेतृत्व में शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में आस्था और उत्साह के साथ वृद्धजनों के मध्य पहुंचकर मनाया गया। इस मौके पर यहां पर निवासरत दो दर्जन से अधिक वृद्धजनों को फूलों की माला पहनाकर और शाल उडाकर मनाया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक आतिशबाजी की और मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर राय भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा राजेश परिहार पार्षद सत्यनारायण वरिया आशीष पचौरी विवेक राय सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के प्रभारी नटवर सिंह कुशवाहा ने बताया कि हर साल भाजपा नेता दामोदर राय के नेतृत्व में उनके मित्र मंडल के द्वारा केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का जन्म दिन मनाया जाता है।