भूकंप में 24 की मौत! क और भूकंप की चेतावनी भूकंप में 24 की मौत 50 आफ्टरशॉक आए जापान के इशिकावा में नए साल के दिन 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान टुडे के मुताबिक इससे अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है वहां 50 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। इनकी तीव्रता 3.4 से 4.6 के बीच रही है। वहीं जापान के इशिकावा इलाके में एक और भूकंप की चेतावनी जारी की गई है। मणिपुर के थौबल में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या मणिपुर में नए साल के पहले ही दिन एक बार फिर हिंसा हुई। यहां थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मारे गए लोगों की संख्या 4 बताई गई है। स्थानीय लोगों ने हमलावरों की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। बोरवेल में गिरी बच्ची की रेस्क्यू के बाद मौत गुजरात के द्वारका के रण गांव में सोमवार (1 जनवरी) को बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची ने रेस्क्यू के बाद दम तोड़ दिया। बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में करीब 30 से 35 फीट नीचे फंसी थी। NDRF ने रात 9:48 बजे बच्ची को बाहर निकाला। हिट एंड रन कानून में ज्यादा सजा-जुर्माने का विरोध हिट एंड रन मामले में कानून के नए प्रावधानों के विरोध में देशभर में ट्रक ड्राइवरों ने वाहन चलाने से इनकार कर दिया है। नतीजा जगह-जगह भारी वाहन सड़कों पर खड़े हो गए हैं। इसके चलते पेट्रोल-डीजल सब्जी जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर असर दिख रहा है। एमपी राजस्थान समेत 10 राज्यों से पेट्रोल-डीजल पंप ड्राई होने की खबरें हैं। शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिल रही शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 61 अंक की बढ़त के साथ 72332 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी रही यह 21751 के स्तर पर ओपन हुआ था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले कल बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।