क्षेत्रीय
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72561 और निफ्टी 21834 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72271 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही यह 21741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है। वहीं वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। यह 5.94% के तेजी के साथ 16.95 रुपए पर बंद हुआ। दो दिन में यह स्टॉक करीब 23% बढ़ा है। अडाणी ग्रुप के सभी 9 शेयरों में भी तेजी रही।