1. पड़ोसी ने किया लाखों के सामान पर हाथ साफ यादव कालोनी चन्दनगांव निवासी राजेश नागवंशी ने शुक्रवार को घर मे हुई चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी जिसमे राजेश ने बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गया था जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी खुलासा करते हुए आज कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुन्ना लोखंडे को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है। 2. साल के आखिरी दिन भी नही पहुंची समय पर पातालकोट एक्सप्रेस पातालकोट एक्सप्रेस का शेड्यूल सुधरने का नाम ही नही ले रहा बिगड़े हुए शेड्यूल और बंद पेंचव्हेली एक्सप्रेस से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी साल के आखिरी दिन पातालकोट एक्सप्रेस सुबह निर्धारित समय 5.50 बजे फिरोजपुर से छिंदवाड़ा देर रात तक नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेन 18 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन के रविवार रात 11.30 बजे के आसपास छिंदवाड़ा पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद पातालकोट एक्सप्रेस सिवनी के लिए रवाना की जाएगी और फिर ट्रेन छिंदवाड़ा पहुंचगी। ऐसे में पातालकोट एक्सप्रेस रविवार की जगह सोमवार सुबह तीन बजे के आसपास छिंदवाड़ा से फिरोजपुर के लिए नए साल में रवाना हो सकती है। 3. राम भक्तो का छिंदवाड़ा में हुआ स्वागत बैतूल से अयोध्या के लिए संकल्प लेकर निकले युवा आज छिंदवाड़ा पहुंचे जहां गुलाबरा वार्ड पार्षद संदीप सिंह चौहान ने राम भक्तो का स्वागत किया। युवाओं द्वारा कई नदियों का जल एवं गांव की मिट्टी लेकर अयोध्या तक पहुँचने का संकल्प लिया गया है। 4. पैदल जा रहे गौतस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे वार्ड नंबर 35 कुलबहरा सर्रा में आज नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने गौधन अवैध तरीके से पैदल ले जा रहे संदिग्ध गौतस्कारो को रोककर पुलिस के हवाले किया। जानकारी है कि ले जा रहे संदिग्ध गौ तस्करों के पास एक फर्जी रसीद थी। जिसमे तय गौवंश से अधिक जानवर वहाँ से पैदल ले जा रहें थे उन गोवंश का हुलिया जैसे कद काठी रंग आदि का मिलान भी रसीद अनुसार नहीं था। 5. शहर की सुख शांति के लिए हो रहा अंखड रामायण पाठ तहसील परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में नए वर्ष के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसका समापन कल नए वर्ष में होगा। भक्तों ने बताया कि शहर में सुख शांति के लिए रामायण पाठ किया जा रहा है। 6. ब्रम्हसमाज युवा प्रकोष्ठ करेगा परिक्रमा वासियों की भोजन प्रसादी सेवा ब्रम्हसमाज कल्याण मंडल के मार्गदर्शन में ब्रम्हसमाज युवा प्रकोष्ठ कल नव वर्ष से तीन दिन तक नरसिंहपुर जिले स्थित बरमान घाट पर वृक्षारोपण का कार्य करेगा एवं मां नर्मदा जी की परिक्रमा पर आए हुए परिक्रमावासियों और मां नर्मदा के भक्तों की भोजन प्रसादी हेतु अपनी सेवाएं देगा। ब्रम्हसमाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया आने वाले तीन दिनों तक छिंदवाड़ा नगर के कोई भी व्यक्ति यदि मां नर्मदा जी के तट बरमान जाते हैं तो उनके भोजन प्रसादी एवं रुकने आदि की व्यवस्थाएं भी समाज के द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर ब्रह्म कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहित द्विवेदी युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला राजेंद्र आचार्य समन द्विवेदी विभोर द्विवेदी शशांक दुबे ऋषभ स्थापक आयुष शुक्ला सुमित दुबे अभिनव शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 7. विद्या निकेतन में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चों ने रंग बिरंगे ड्रेस में मनमोहक प्रस्तुति दी और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का मनमोह लिया। 8. नरसिंहपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा एक कि मौत सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे यातायात नियमों का पालन न करने से हर दिन हादसे पर हादसे हो रहे हैं इसी क्रम में आज नरसिंहपुर से नागपुर की ओर जा रहे दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो गये जानकारी अनुसार वाहन इतनी तेज गति से था कि अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। जिससे दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक 24 वर्षीय हर्षल पांडे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दो पहिया वाहन चालक नरसिंहपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे।