Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-Dec-2023

गढ़वाल समाज भरवेली मंडल ने चुनाव शीघ्र कराने महासभा से लगाई गुहार रेस्टोरेंट में लगी आग लाखों की हुई नुकसानी फुटबाल लीग टूर्नामेंट में बालाघाट ने बड़वानी को ७-० गोल से किया पराजित अखिल भारतीय गढ़वाल महासभा का गढ़वाल समाज का चुनाव करने पत्र जारी किया गया है लेकिन अ.भा. गढ़वाल समाज मंडल भरवेली द्वारा चुनाव नहीं कराया जा रहा है। जिससे मंडल का निर्वाचन शीघ्र कराने की मांग को लेकर भरवेली मंडल के सभी सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष भरवेली को ज्ञापन सौंपते हुये मांग की है। शहर के गोदिया रोड राम मंदिर के समीप एक होटल के बाजू में पवन मोमोज रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह आगजनी होने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आगजनी की सूचना नगरपालिका के दमकल विभाग को मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक रेस्टोरेंट में रखा लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। शहर मुख्यालय के मुलना स्टेडियम में १० दिसम्बर से खेली जा रही मध्यप्रदेश फुटबाल लीग प्रतियोगिता में ३१ दिसंबर को बड़वानी एफसी बड़वानी व द डायमंड रॉक एकेडमी बालाघाट के बीच मैच खेला गया। जिसमें बालाघाट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये बड़वानी की टीम को ७-० गोल से एकतरफा पराजित किया। जिला फुटबाल संघ सचिव सुनील यादव ने बताया कि लीग मैच में सभी शामिल टीमों को एक-दूसरे से 10-10 मैच खेलने है। जिसमें पाईंट टेबल के आधार पर सुपर 4 का फैसला किया जाएगा। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अध्यक्ष व कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा और सीईओ डीएस रणदा के मार्गदर्शन में पुरातत्व व पर्यटन क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। वहीं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किए जाते रहा है। इसी कड़ी में शहर के इतिहास एवं पुरातत्व शोध संग्रहालय में रविवार को बालाघाट नामकरण वर्षगांठ 128 उत्साह के साथ मनाई गई डॉ वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने बालाघाट नामकरण वर्षगांठ पर विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि पुरातत्व संग्रहालय को आज विश्व में नैरोगेज डीजल इंजन बोगी के कारण जाना जाता है। लगातार दो दिनों से जिला परिवहन विभाग द्वारा बिना परिमिट और खड़ाम वाहनों की चैकिंग की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गड़पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों गुना और इंदौर हाइवे के गणेश घाट में हुई दर्दनाक घटनाओं की रोकथाम के लिए कटंगी और रजेगांव में ऐतिहात के तौर पर यात्री बसों की चैकिंग की गई। शनिवार और रविवार को हुई जांच के दौरान 47 बसों में 33 चालान बनाए गए। चालानों के माध्यम से 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शासन की मंशा के अनुसार तहसील मुख्यालय किरनापुर से लगभग 1 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत वारा के अधीनस्थ खरीदी हुई धान को सुरक्षित रखने हेतु वेयरहाउस बनाया गया है. वही इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र किरनापुर वारा बड़गांव बिनोरा के किसानो के द्वारा भी वेयरहाउस वारा में ही धान खरीदी केन्द्र बनवाया गया. वही ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा बताया गया कि लगभग 32 गांव के सैकड़ों किसानों के द्वारा वेयरहाउस में धान बिक्री की जा रही है किंतु अति जर्जर कच्ची सड़क मार्ग से किसानों के द्वारा धान को वाहनों में ले जा रहा है. यह मार्ग बिनोर से वारा ग्राम को जोड़ता है. वही बताया गया कि इससे पूर्व भी तीन-चार बार गाड़ी पलट चुकी है साथ ही कुछ किसानों के वाहन पलटने से धान का नुकसान एवं शारीरिक हल्की चोट भी पहुंची है. तहसील मुख्यालय में स्थित जनपद पंचायत किरनापुर के समस्त सरपंचों के द्वारा सरपंचों के द्वारा सरपंच संघ के माध्यम से लगातार महंगी हो रही रेत को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर रेत रायल्टी कम करवाने की मांग गई. वही सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत एवं आम जनता के द्वारा किया जा रहे आवास निर्माण कार्यों में रेती के उपयोग को लेकर रेत की दर लगभग रॉयल्टी ₹2500 ट्राली एवं परिवहन चार्ज लगभग ₹1000 ले लिया जाता है जिससे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर रहे गरीब आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही अब मकान बनाना भी आम आदमी के पहुंच से बाहर हो रहा है. जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत बन रहे मकान में रेत का मूल्य अधिक होने के कारण आम गरीब आदमियों के मकान नहीं बन पा रहे हैं. केन्द्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर ड्रायवरों के लिए एक नया कानून बनाया है। जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत सड़क दुर्घटना होने और वाहन चालकों के मौके से भागने पर १० साल की सजा और ५ लाख रूपये के जुर्माना का प्रावधान रखा गया है। इस कानून के पास होते ही बस ट्रक टे्रक्टर सहित छोटे वाहन चलाने वाले चालकों में केन्द्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। पूरे देश में इस कानून का वाहन चालक व परिचालकों द्वारा विरोध किया जा रहा हैं। इस कानून के विरोध में जिले में भी वाहन चालकों द्वारा 1 जनवरी से वाहन खड़ा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।