1. शहरी क्षेत्र में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू न्यूटन चौकी अंतर्गत पुरानी पानी टंकी के नीचे चौकी प्रभारी को उल्लू मिला जो दुर्लभ प्रजाति का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे अपने स्टाफ सैनिक छोटे लाल उइके के साथ क्षेत्र में घूम रहे थे तभी पुरानी पानी टंकी के नीचे ढेर सारे बच्चों की भीड़ लगी थी जिसे देखकर पुलिस वहा पहुंची तो टंकी के अंदर एक सफेद भूरे रंग का दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बैठे मिला जिसकी सुरक्षा हेतु उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे ने स्वयं ही उस उल्लु का रेस्क्यू कर वहा से सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ चौकी लाए और फॉरेस्ट विभाग सूचना दी। दुर्लभ प्रजाति का यह उल्लू बार्न आउल प्रजाति का बताया जा रहा है जिसका फेस दिल के आकार का होता है। यह काफी शर्मीला होता है। यह रात में शिकार करता है। इसकी लंबाई 39 सेमी तक होती है। जबकि उड़ते वक्त यह 95 सेमी तक होती है। जो पहाड़ी और ठंडे क्षेत्रो में पाए जाते हैं। इसे इंडियन बार्न उल्लू और सफेद उल्लू के नाम से जाना जाता है। 2. बॉम्बे ट्रेड फेयर एंड प्रदर्शनी कर रही लोगों को आकर्षित परासिया रोड स्थित षष्टी माता मंदिर बर्मन के मैदान मे बॉम्बे ट्रेड फेयर एंड प्रदर्शनी छिंदवाड़ा महोत्सव मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर वासियों को संपूर्ण शॉपिंग की रेंज एक छत के नीचे मिलती है। प्रदर्शनी में ग्रहकों को खादी कपड़े बनारसी साड़ी कश्मीरी कपड़े फर्नीचर काकरी कारपेट मुंबई की फैंसी ज्वेलरी बच्चों के खिलौने लेडिस पर्स कंगन चूड़ी आदि वैरायटी एग्जीबिशन में उपलब्ध है और यदि आप खाने के हैं शौकीन तो मुंबई की भेल चार्ट गुपचुपपॉपकॉर्न कैंडी आइस क्रीम जूस स्मोक बिस्किट नूडल्स सूगर कैंडी साउथ इंडियन डिशेश आइस गोला का स्वाद चखते ही बनता है। बॉम्बे ट्रेड फेयर एंड प्रदर्शनी के मीडिया पार्टनर जबलपुर एक्सप्रेस और EMS TV है। 3. छः लाख के अवैध गुटखे व पान मसाला के साथ इनोवा गाड़ी और ऑटो पकडाया अवैध व्यापार एवं तस्करी पर सख्त कार्रवाई करते हुए पांढुर्ना पुलिस ने नगर के बस स्टैंड परिसर में केवल इंटरप्राइजेस के नाम से व्यवसाय करने वाले व्यापारी के संतोषी माता वार्ड स्थित निवास से महाराष्ट्र में तस्करी के लिए रखे गए 677000 के गुटका पाउच एवं तंबाकू को बरामद किया। तस्करी के लिए तस्कर द्वारा नागपुर निवासी की एक इनोवा कार और ऑटो जप्त किया गया। जानकारी है कि कई किरना व्यवसाय से जुड़े व्यापारी गुटखा पाउच एवं सुगंधित तंबाकू के महाराष्ट्र के तस्करी में लगे हुए हैं एक बस स्टैंड के व्यवसायिक महाराष्ट्र के जेल में 14 दिन की सजा भी काट चुके हैं परंतु मोटा मुनाफा होने के कारण धड़ल्ले से तस्करी का यह व्यापार शुरू है और रोज रात में बड़ी संख्या में गुटका पाउच एवं सुगंधित तंबाकू लग्जरी वाहनों के माध्यम से महाराष्ट्र में पहुंचाया जा रहा है। 4. नए वर्ष में जामसंवली मंदिर में दर्शन करेंगे हजारों भक्त पांढुरना क्षेत्र में सौसर विकासखंड के चमत्कारिक श्री हनुमान जी जाम सांवली मंदिर के प्रति भक्तो की भक्ति असीम है विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति के तत्वाधान में हर साल हजारों की संख्या में लोग पैदल यात्रा करते हुए नए वर्ष में मंदिर पहुंचकर दर्शन करते हैं इसी क्रम में 15वे वर्ष में भी भक्तो ने वर्ष के आखिरी शनिवार को अगले वर्ष के सुख समृद्धि की कामना करते हुए पैदल एवं वाहनों से हजारों लोग भगवान श्री राम एवं श्री हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए दिसंबर की कड़ाके की ठंडी में निकल पड़े। यात्रा की शुरुआत नगर के श्री राम मंदिर से हुई जहां भगवान श्री राम माता जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्तियों से सुसज्जित रथ जिसे भक्त स्वयं हाथों से खींचते हैं वहीं अन्य सामाजिक संगठनों की दर्जनो झांकियां भी इस पैदल रथ के साथ निकल पड़ी। 5. लापरवाह वाहन चालकों के काटे गए चालान नए वर्ष के दो दिन पहले से ही पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गुरैया रोड प्रिदर्शनी पार्क के समीप थाना कोतवाली की टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना लापरवाह वाहन चालकों के चालान काटे गए और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। 6. राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन आज से मध्य प्रदेश स्पर्ट्स कराटे एसोसिएशन से अनुमोदित ग्रैंड मास्टर वी एम नरसिंह मेमोरियल 14वी मध्य प्रदेश ओपन इंडियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज एवं जिला कराटे एसोसिएशन तथा क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में कालेज प्रांगण में आज से दो दिनों के लिए आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में भोपालसिवनी बैतूल शहडोल नरसिंहपुर झाबुआ शाजापुर तथा सीहोर जिले के 800 खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग के कुमते काता प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 7. लाभान्वित हो सकें ऐसी बनाएं कार्ययोजना-कलेक्टर मनोज पुष्प कलेक्टर मनोज पुष्प ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी संबंधित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जिसमें सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सहित सभी जिला मुख्यालय के अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से जबकि सभी एसडीएम सीईओ जनपद और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में पीएम जनमन अभियान की आई.ई.सी. गतिविधियों योजना के अंर्तगत सर्वे की प्रगति प्राप्त प्रस्तावों पर ब्लॉक स्तरीय समिति से अनुमोदन की स्थिति विभागीय योजनाओं में भारिया जनजाति के छूटे हुए एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी सैचुरेशन करने हेतु कार्ययोजना आधार कैंप सिकल सेल कैंप आदि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। 8. मंदिर स्थापना पर भक्तों ने किया भंडारे का आयोजन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर तारा कॉलोनी वार्ड नंबर 25 में मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भक्तो ने बड़ी संख्या में पूजन अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। 9. राम नाम लेखन पत्रक पहुचेंगे घर घर श्री मारुति नंदन सेवा समिति सिमरिया द्वारा आज चंदनगांव मणि महल लॉन में बैठक आयोजित की गई जिसमें 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने बड़ी संख्या में पहुंचे धर्मप्रेमियों ने संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को राम नाम लेखन हेतु पत्रक का वितरण कर उन्हें उनक पत्रकों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।