विधायक अनुभा मुंजारे पहले घर में पढ़ाये नैतिकता का पाठ- भारती ठाकुर वाहन चालक परिचालकों ने १ जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का लिया निर्णय खेती की भूमि पर बनाये जा रहे तालाब निर्माण का किसानों ने किया विरोध गत दिवस कंकर मुंजारे द्वारा पत्रकार वार्ता लेकर जो नपा परिषद पर भ्रष्टाचार करने सहित अन्य अर्नगल आरोप लगाया गया है ये पूरी तरह झूठे व मनगढ़त है। कंकर मुंजारे द्वारा जो भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है कि शहर में जो ठेके का कार्य नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर द्वारा अपने रिश्तेदारों को ग्वालियर व सिवनी से बुलाकर दिये जा रहे है। ये आरोप पूरी तरह गलत और बे बुनियाद है। उक्त बातें नपाध्यक्ष भारती ठाकुर व भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने शनिवार को सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने पूर्व कंकर मुंजारे से कहा है कि उन्होंने कहां ऐसे ठेकेदार को देखा जो ग्वालियर व सिवनी के है या हमारे रिश्तेदार है यदि एक भी ठेकेदार लाकर हमारे समक्ष या जनता के सामने खड़ा कर दे और ये प्रमाणित कर दे तो मैं नपा अध्यक्ष के पद से तत्काल इस्तीफा दे दूंगी। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा कि स्वागत ऐसी चीज है जिसे जबरदस्ती कराया जाए ये गलत है किसी के प्रति सम्मान लोगों के दिलों से सह्रदय निकलता है किसी से हम जबरन न स्वागत करा सकते है न सम्मान। शासन द्वारा वाहन चालकों के लिये नये नियम लागू किये जाने के चलते शनिवार को शहर के कालीपुतली चौक चौपाटी के सामने वाहन चालक व परिचालकों ने बैठक आहूत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान वाहन चालक परिचालक संघ का जिलाध्यक्ष महेश सहारे व उपाध्यक्ष अशोक बघेल महासचिव अनवर खान सचिव नियाजमीर खान कोषाध्यक्ष प्रितेश बोपचे व सहसचिव दिनेश सोनी को बनाया गया। इसके अलावा अन्य कार्यकारिणी भी गठित की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से नये नियम लागू करने के विरोध में सभी वाहन चालकों ने १ जनवरी से वाहनों को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि र्दुघटना होने पर किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर चालक के खिलाफ १० लाख रूपये का जुर्माना व १० वर्ष की सजा के प्रावधान को वापस लिया जाए। बैहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आमवाही के ग्राम मानपुर के किसानों ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा उनकी खेती की भूमि पर बनाए जा रहे तालाब का विरोध करते हुए तालाब का निर्माण कार्य बंद कर तालाब नहीं बनाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कृषक दुर्गेश कटरे ने बताया कि ग्राम मानपुर के करीब एक दर्जन किसानों के खेतों की भूमि का अधिग्रहण कर उस पर जबरन जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। किसानों को अब तक उसका मुआवजा भी नहीं मिला है। कई बार हमारे द्वारा तालाब नहीं बनाने को लेकर शासन-प्रशासन को आवेदन व ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। तालाब निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा किसानों को धमकी देकर जबरन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि तालाब निर्माण पर तत्काल रोक लगाया जाये। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनपद बिरसा के सीईओ ने जानकारी में कहा कि कचनारी में योजना का पाइप फटने के कारण सप्लाई बंद है। कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने बैठक में सभी सीईओ और तहसील की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देश दिए कि जिस भी योजना का कार्य अपूर्ण है उन सभी इंजीनियरों को नोटिस जारी करे। इसके अलावा बिरसा क्षेत्र के मानेगांव जल जीवन मिशन योजना की जांच करने के भी निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ स्टैंडिंग समिति की बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा निर्वाचन के सम्बन्ध में जानकारिया दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। राजनीतिक दलों को 6 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली सभी गतिविधियोँ की जानकारियां दी गई। जबकि 13 से 20 जनवरी तक विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। 2 फरवरी को दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। नामावली के हैल्थ पैरामीटर की जांच के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 6 फरवरी तक डेटाबेस अपडेट कर परिवर्तनों को मुद्रित कर 8 फरवरी को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।