Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Dec-2023

ब्राह्मण-शूद्र विवाद पर CM को मांगनी पड़ी माफी आलोचकों के निशाने पर असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा अपने एक पोस्ट को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। सीएम का पोस्ट ब्राह्मण-शूद्र से जुड़ा हुआ था हालांकि विवाद बढ़ने पर अब सीएम ने माफी मांग ली है। दरअसल हिमंता बिस्व सरमा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवद गीता का एक श्लोक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में श्लोक का अनुवाद गलत किया गया था। जिसके चलते असम सीएम का यह पोस्ट राजनीतिक विवाद में फंस गया। बंगाल में 9 महीने बाद पहली मौत भारत में गुरुवार तक ओमीक्रॉन सबवेरिएंट जेएन.1 के सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए. राज्य में जेएन.1 संक्रमण के अब कुल 78 मामले पता चले हैं. महाराष्ट्र में गुरुवार को 117 नए कोविड-19 मामले सामने आए जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हो गई. नीना सिंह CISF की पहली महिला चीफ बनीं सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा पहली बार एक महिला को सौंपा गया है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह को ये जिम्मेदारी मिली है। पूरे देश के एयरपोर्ट दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी उन्हीं के जिम्मे है। नीना राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं। दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में दिल्ली हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यहां कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहरे की वजह से देशभर में 271 फ्लाइट्स लेट हुईं और करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। अगले दो दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी अगर आप भी नए साल का जश्न उत्तराखंड हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में मनाने जा रहे हैं तो संभव है आपको व्हाइट न्यू ईयर देखने को मिल जाए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर गिरी बर्फ के बाद तेज हवाओं के चलने से मैदानी इलाकों में न सिर्फ तापमान कम होगा बल्कि गलन भी बढ़ सकती है। शेयर बाजार में गिरावट शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (29 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 190 अंक की गिरावट के साथ 72215 के स्तर पर बंद कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है यह 21730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है।