सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में मंत्री कुंवर विजय शाह और उनके दोस्तों की चिकन पार्टी पर केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्यप्रदेश सरकार को लेटर लिखा है। मंत्रालय ने मामले को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन माना है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने पूछा है कि इस मामले में अब तक क्या एक्शन लिया है। NTCA के सहायक वन महानिरीक्षक हेमंत सिंह ने मप्र सरकार को लेटर भेजा है। इसमें वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत का भी जिक्र है। गौरतलब है कि अजय दुबे ने शिकायत में कहा था कि STR स्टाफ हरसूद से विधायक विजय शाह और उनके दोस्तों को प्राइवेट गाड़ियों से रोरीघाट सिद्धबाबा पहाड़ी तक ले गया। यहां चूल्हा जलाकर चिकन पार्टी दी। जबकि कोर एरिया में ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।