रणबीर ने क्रिसमस पर केक जलाकर बोला था जय माता दी पुलिस ने दर्ज नहीं की फिर धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो केक को आग लगाने के बाद जय माता दी बोलते नजर आए थे। रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी। DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन तमिल सिनेमा के एक्टर और तमिलनाडु की DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के MIOT अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। वे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे। 2023 में इंडियन फिल्मों ने कमाए 11730 करोड़ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2023 जबरदस्त साबित हुआ। इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तकरीबन 11730 करोड़ की रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई हुई। इस साल टॉप पांच फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर 4386 करोड़ की कमाई की है। इस साल नया ट्रेंड ये देखने को मिला कि एडल्ट सर्टिफिकेट वाली चार फिल्मों की ही कमाई 1875 करोड़ के करीब है।