Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Dec-2023

1. यातायात थाने के सामने से हटेगा ट्रैफिक सिग्नल बैलबाज़ार स्थित यातायात चौराहा में एक बार फिर से सिग्नल बंद हो गए हैं जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लेकिन जानकारी के मुताबिक यातायात अधिकारियों का मानना है कि बैलबाज़ार क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल की जरूरत नही है जिसको लेकर ट्रॉयल किया जा रहा है और ट्रायल सफल होता है तो ट्रैफिक सिग्नल यातायात थाने के सामने से हटा दिया जाएगा। 2. ऑफलाइन जमा होगा सम्पत्ति और जलकर नगर पालिक निगम के संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान मध्य प्रदेश शासन के ई नगर पालिका पोर्टल पर किया जाता है। जो कई दिनों से भोपाल द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे निकाय के राजस्व संग्रहण में समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसके बाद अब निगमायुक्त ने निर्देश दिया है कि रसीद बुक के माध्यम से संपत्ति कर एवं जलकर संग्रहण किया जाए। निर्देश के बाद करदाता निगम के पांच जोन कार्यालय नगर निगम मुख्यालय कुकड़ाजगत जोन जगन्नाथ स्कूल जोन चंदनगांव जोन एवं लोनिया करबल जोन कार्यालय सहित संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक के पास अपने संपत्ति कर एवं जलकर की राशि का भुगतान कर पावती प्राप्त कर सकते है। 3. तीन माह से पंचायत नही पहुंचा सचिव सरपंच ने की शिकायत ग्राम पंचायत राजुला से कलेक्ट्रेट पहूंची सरपंच संध्या साहू ने सचिव के खिलाफ आवेदन दिया है जिसमे सरपंच संध्या ने बताया कि सचिव रामेश्वर वर्मा 3 महीने से पंचायत नहीं आ रहे हैं। जिससे पंचायत के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जिसके बाद आज सचिव की शिकायत लेकर सरपंच संध्या साहू कलेक्ट्रेट पहुंची। 4. नागपुर रोड पहुंचा अतिक्रमण दल चला बुलडोजर निगम अमले द्वारा लगातार अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिससे कि शहर में अतिक्रमण न हो और व्यवस्था सुचारू रह सके। इसी क्रम में आज नागपुर रोड़ महर्षि विद्या मंदिर के पास अवैध रूप से बने टीन शेड की दुकानों को आज नगर निगम अतिक्रमण दल द्वारा हटाया गया। 5. विद्यर्थियों को कानूनी कार्यप्रणाली से कराया अवगत खुद को और समाज को सुरक्षित रखने के लिए लगातार विद्यार्थियों को कानूनी प्रणालियों से अवगत कराया जा रहा है इसी क्रम में आज एक्सीलेंस स्कूल के विद्यार्थियों को सिटी कोतवाली थाना में विजिट कराया गया जिसमे पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी और विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने के विशेष दिशा निर्देश दिए गए। 6. विजय श्री ट्राफी का दशहरा मैदान में हुआ आयोजन जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एवं मेंस फिजिक चेम्पियनशिप विजय श्री ट्राफी का आयोजन मंगलवार को दशहरा मैदान में किया गया जिसमें 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देर शाम आयोजित हुई प्रतियोगिता में ओवर ऑल चेम्पियन बने याशीन शाह को विजय श्री ट्रॉफी व 31 हजार की नगद राशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विक्रम आहाके इंदरजीत सिंह बैस कामता प्रसाद अहिरवार उपस्थित थे। 7. कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती में अनियमितता जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने आज अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमे प्रदर्शनकारियों ने रोस्टर के भर्ती प्रक्रिया पर आरोप लगाते हुए बताया कि हॉल ही में की गयी कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती प्रक्रिया में एस.सी./ एस.टी.एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों पर रोस्टर का निर्धारण न कर गुपचुप तरीके से भर्ती कर ली गई हैं। जिसके खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने कार्यवाही करने की मांग की है। 8. गुरुदेव दत्तात्रेय के जन्मोत्सव पर निकली पालकी यात्रा भगवान दत्तात्रेय के जन्मोत्सव पर शहर के मुख्य मार्गों से आज पालकी यात्रा निकाली गई जिसके बाद यात्रा मंदिर पहुंची और दिनभर पूजन अर्चन की गई और देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 9. जलकर जमा न करने पर काटे दो नल कनेक्शन जलकर एवं संपत्ति कर जमा न करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 22 में दो नल कनेक्शन काटे गए। जानकारी के अनुसार बकायदारों पर जलकर की 5 हजार से अधिक की राशि बकाया थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने दो बकायादारों पर यह कार्यवाही की। इस दौरान जल प्रदाय राजस्व निरीक्षक शेखर पटेल वार्ड एआरआई राजेश वर्मा जीवन बघेल एवं मनोहर बघेल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।