क्षेत्रीय
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और प्रभारी काम करते रहेंगे। अब नए सिरे से नियुक्तियां होगी। बैठक कांग्रेस के नवनियुक्त मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने ली। मंगलवार को बैठक से पहले उन्होंने PCC में कहा कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाई लेकिन इस बात की खुशी है कि कार्यकर्ताओं में अभी भी बहुत जोश है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40% मत मिला है। इसके आधार पर हम आगे का रूटमैप तैयार करेंगे।